Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने बच्चे के साथ अटूट रिश्ता बनाने के 5 आसान तरीके
हम सभी इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि पहली बार माता-पिता बनना आसान बात नहीं होता है। छोटे-से शिशु को संभालना कोई मजाक की बात नहीं है। कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। अगर आप भी पहली बार पैरेंट्स बने हैं तो जान लीजिए कि आप अपने बच्चे के करीब जाने के लिए क्या कर सकते हैं।

अटूट रिश्ता
आपको शायद मालूम नहीं होगा कि आपके पास रहने से शिशु शांत और सुरक्षित महसूस करता है। जन्म से ही मां-बाप का शिशु के साथ रिश्ता बन जाता है लेकिन फिर भी ऐसी और भी कई चीजे हैं जो आपके रिश्ते को अटूट बना सकती हैं।

त्वचा से संपर्क
शिशु को गोद में उठाना और सीने से लगाना एक अलग ही एहसास देता है। इससे शिशु की दिल की धड़कन और सांस भी नियंत्रित रहती है। ये ना सिर्फ शिशु के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे माता-पिता भी शांत महसूस करते हैं।

गोद में सुलाना
जब कभी शिशु आपकी गोद में ही सो जाए तो उसे बिस्तर पर ना लिटाएं। इस लम्हे की खुशी का एहसास करें और इसकी महत्ता समझें।

बच्चे से बात करें
अगर आपके पार्टनर आपको ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं तो आपको अपने बच्चे से ज्यादा से ज्यादा बात करनी चाहिए। हो सकता है कि आपके बच्चे को आपकी सारी बातें समझ ना आएं लेकिन फिर भी उसे आपकी बातें सुनने में खुशी महसूस होती है।

रोने का मतलब समझें
जब तक बच्चा बोलने नहीं लगता तब तक वो रोकर अपनी बात आप तक पहुंचाता है। शिशु के हर बार रोने का एक अलग मतलब होता है। हो सकता है कि वो थकान या भूख की वजह से रो रहा हो।

गाना गाएं
शिशु के लिए मां की आवाज सुनने से ज्यादा अच्छा और कुछ नहीं होता है। आप अपने बच्चे को खुश करने के लिए कोई गाना गुनगुना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
