Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्भावस्था के बाद पेट का मोटापा कम करने के उपाय
पेट का मोटापा काफी पेचीदा किस्म का होता है। यह बहुत परेशान करता है साथ ही यह जल्दी बढ़ता है इसलिए यह लोगों में एक निराशा का कारण बनता है। बच्चे के पैदा होने के बाद अधिकतर मम्मियां पेट के मोटापे को कम करने के प्रति चिंतित रहती हैं क्यों कि गर्भावस्था के दौरान खास तौर पर पेट का मोटापा बढ़ जाता है।
पेट का मोटापा दो तरह का होता है, एक तो आंतरिक मोटापा और दूसरा त्वचा के नीचे का मोटापा। आंतरिक मोटापा आपके आंतरिक अंगों के पास होता है जिसे आप देख नहीं सकते लेकिन वास्तव में यह बहुत खतरनाक होता है। त्वचा के नीचे का मोटापा आपकी त्वचा के नीचे होता है जो कि आपको पूर्णतया दिखाई देता है। आंतरिक मोटापा आपके पेट को मोटा कर देता है और यदि आपमें दूसरे प्रकार का मोटापा भी होता है तो आपका पेट और मोटा हो जाता है और यह तोंद जैसा दिखाई देने लगता है।
ऐसे कई कारण हैं जिनसे नाभि के नीचे का मोटापा या तोंद बढ़ती है। गर्भावस्था के दौरान खास तौर पर ये मोटापा बढ़ता है जिसे कि गर्भावस्था के बाद कम करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए हम आपके लिए लाये हैं पेट के मोटापे से संबंधित कुछ तथ्य और सुझाव :

1. ताजा फल खाएं - ध्यान रखें जब आप फल खाएं तो ताजा ही खाएं इन्हे ज्यादा देर तक फ्रिज में नहीं रखें।
2. ताजा पका हुआ खाना - आप कोशिश करें कि आपके खाने में कृत्रिम परिरक्षक शामिल ना हों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
3. मौसमी सब्जियां - मौसमी सब्जियां और फल ना केवल आपके शरीर के लिए अच्छे होते हैं बल्कि ये आहार में भी परिवर्तन लाते हैं। एक ही प्रकार का खाना रोजाना ना खाएं क्यूँ कि यह शरीर के लिए सही नहीं है और ज्यादा भी नहीं खाएं।
4. पार्क में भ्रमण करें - आपके शरीर को सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है इसलिए अपने व्यायाम की शुरुआत पार्क में तेज वाक से करें। किसी भी विशेष व्यायाम या आहार को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
5. योग- प्राणायाम जैसे योगासन आपको जल्दी वजन कम करने में मदद करेंगें । योग क्लासेज में शामिल हों और सामान्य योग से शुरुआत करें। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।
6. भोजन को चबा कर खाएं - भोजन को चबा कर खान बहुत जरूरी है इससे आपके मुह की एक्सरसाइज भी हो जाती है।
7. स्तनपान - यह ना सिर्फ बच्चे के लिए अपितु मां के लिए भी अच्छा है। स्तन कैंसर को से बचाव के साथ ही यह लटकता हुआ तोंद वाला मोटापा कम करने के लिए भी बहुत अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
