Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चीज़ी अनियन ग्रिल्लड सैंडविच
Chats
oi-Staff
By Lekhaka
सुबह के समय ब्रेकफास्ट में सैंडविच एक सबसे अच्छा ऑपशन होता है। अगर आपके बच्चे या फिर आप खुद भी वैजिटेबल सैंडविच खाना पसंद करती हैं तो, आपको चीज़ी अनियन ग्रिल्लड सैंडविच काफी पसंद आने वाला है।
इस सैंडविच में हमने पनीर, स्प्रिंग अनियन, चीज और ढेर सारी सब्जियां मिक्स की हुई हैं, जो ना सिर्फ इसे टेस्टी बनाता है बल्कि हेल्दी भी बनाता है। तो इंतजार किस बात का, आइये जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी।

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 8 होल वीट ब्रेड स्लाइस
- 1/2 कप कसा हुआ पनीर
- 1/2 कप बारीक कटा स्प्रिंग अनियन
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटी पत्ता गोभी
- 1/2 कप कसा हुआ गाजर
- 1/2 कप बारीक कटी हुई स्प्रिंग अनियन का हरा हिस्सा
- 2 चम्मच चिली सॉस
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर का केचप
- नमक- स्वादअनुसार
सैंडविच के लिये स्टफिंग बनाने की विधि-
- नॉन स्टिक पैन पर थोड़ा सा बटर डाल कर गरम करें। फिर उसमें कटी हुई स्प्रिंग अनियन का सफेद हिस्सा और हरी मिर्च डाल कर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर पत्ता गोभी, गाजर और स्प्रिंग अनियन के हरे हिस्से को पैन में डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें चिली सॉस, टमैटो कैचप अच्छी तरह से मिक्स करें।
- ऊपर से नमक मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें चीज डाल कर आंच को बंद कर दें।
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इस भरावन को 4 हिस्सों में बांट कर किनारे रखें।
सैंडविच बनाने की विधि-
- एक फ्लैट पैन पर 2 वीट ब्रेड रखें और उनके एक हिस्से पर बटर लगाएं।
- फिर एक पोर्शन पर तैयार की हुई स्टफिंग रखें और उसे दूसरी बटर लगी हुई स्लाइस से ढंक दें।
- ऐसा ही दूसरी ब्रेड के साथ भी करें।
- अब सैंडविच को 5 मिनट तक पकाएं।
- आपके सैंडविच तैयार हैं, इन्हें टमैटो कैचप के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Cheesy Onion Grilled Sandwich
Story first published: Friday, November 18, 2016, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2016



Click it and Unblock the Notifications