Latest Updates
-
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन?
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग, जान लीजिए रेसिपी
Coconut Burfi Recipe : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है। वे नवदुर्गा का आठवां रूप हैं। मां महागौरी शांति, पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक हैं और उनके शरीर का रंग पूर्ण रूप से सफेद माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्तगण मां महागौरी की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। मां महागौरी अपने भक्तों के जीवन की सभी अशुभता को दूर करती हैं और व्यक्ति को जीवन में शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भक्तगण ना केवल मां की भक्ति करते हैं, बल्कि तरह-तरह की चीजों व मिष्ठान का भोग लगाते हैं। देवी मां के महागौरी स्वरूप को नारियल का भोग लगाने की विशेष मान्यता है। आप इस दिन नारियल की मदद से कई मिष्ठान बना सकते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मां महागौरी के भोग के लिए नारियल की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
नारियल बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• एक कप घिसा हुआ ताजा नारियल
• आधा कप चीनी
• 1/4 कप दूध
• 1 चम्मच घी
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
• कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता)
नारियल बर्फी कैसे बनाएं-
• सबसे पहले आप ताजा नारियल लेकर छील लें।
• अब आप उसे घिसकर तैयार कर लें।
• अब आप एक कढ़ाई में चीनी और दूध डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। चीनी
अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
• अब आप इसमें घिसा हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• आप इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
• आप देखेंगे कि कुछ देर में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और बर्फी की तरह
सेट होने लगेगा।
• अब आप गैस बंद कर दें और फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर
से अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप एक थाली लें और उस पर घी लगा लें। इस थाली में तैयार मिश्रण
को डालकर समान रूप से फैला दें।
• तैयार बर्फी को कुछ देर तक ठंडा होने दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो
जाए।
• जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे मनपसंद आकार में काट लें। ऊपर से
सूखे मेवे सजाएं।
• आपकी नारियल बर्फी बनकर तैयार है। आप इस बर्फी से मां महागौरी को
भोग अर्पित करें और फिर इसे प्रसादस्वरूप ग्रहण करें।
मां महागौरी को क्या भोग लगाना चाहिए?
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है और उन्हें कई तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। लेकिन अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग अवश्य लगाया जाता है। आप उन्हें नारियल व उससे बने मिष्ठानों का भोग लगाया जाता है। आप उनके लिए नारियल की बर्फी भोगस्वरूप बना सकते हैं।
नारियल की बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
नारियल की बर्फी बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसे बनाते समय आपको ताजा कसा हुआ नारियल, चीनी, दूध, घी, इलायची पाउडर व कुछ मेवों की जरूरत होगी। आप दूध में चीनी डालकर उसे पिघला लें। फिर इसमें कद्दूकस किए हुए नारियल को डालकर पका लें। अंत में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। अंत में, कटे हुए मेवों से सजाएं।
अष्टमी में क्या नहीं करना चाहिए?
अष्टमी के दिन मा महागौरी का पूजन किया जाता है और भक्त व्रत के नियमों का पालन करते हैं। अष्टमी के दिन व्रत रखते हुए सात्विक भोजन किया जाता है। इस दिन तामसिक भोजन, शराब और किसी भी तरह से तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











