Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Sabudana Halwa On Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी पर बनाएं साबूदाना का हलवा, नोट कर लें रेसिपी
Sabudana Halwa On Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के चार महीने के शयन काल की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है और भक्तगण केवल फलाहार करते हैं। साबूदाना फलाहार के रूप में खाया जाता है। वैसे तो आपने साबूदाना की खीर और खिचड़ी तो कई बार खाई होगी, लेकिन हलवा शायद ही खाया होगा।
अगर आप कुछ स्वादिष्ट, हेल्दी और व्रत के अनुकूल बनाना चाहते हैं तो साबूदाना हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह डिश झटपट बन जाती है और व्रत में ऊर्जा भी देती है। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।

साबूदाना हलवा बनाने की सामग्री (Ingredients):
साबूदाना - 1 कप (भिगोया हुआ)
देसी घी - 2 टेबलस्पून
दूध - 1 कप
चीनी - 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
कटे हुए मेवे - बादाम, काजू, किशमिश
केसर - कुछ धागे (वैकल्पिक)

साबूदाना हलवा बनाने की विधि (Recipe)
साबूदाना भिगोएं:
साबूदाना को 3-4 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें।
पकाना शुरू करें:
एक कड़ाही में देसी घी गरम करें। भीगे हुए साबूदाना डालकर 4-5 मिनट धीमी आंच पर भूनें।
दूध और चीनी डालें:
अब इसमें दूध डालें और कुछ देर पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी न हो जाए। फिर उसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाते रहें।
इलायची और मेवे डालें:
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब उसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। स्वाद के लिए केसर भी मिला सकते हैं।
अब सर्व करें
गरमा-गरम साबूदाना हलवा तैयार है। इसे भगवान विष्णु को भोग लगाकर प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
साबूदाना में मौजूद पोषक तत्व
बता दें कि साबूदाना में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। व्रत में इसे खाने से शरीर में एनर्जी आती है। साबूदाना में स्टार्च प्रचुर मात्रा में होता है जो व्रत के दौरान आपको तुरंत ऊर्जा देता है। ये बनाने में भी आसान होता है और खाने में टेस्टी भी। साबूदाना हलवा में बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं जो उसकी पौष्टिकता को और भी बढ़ा देते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











