Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Fried Soya Chaap Recipe: स्नैक्स से लेकर पार्टी में सर्व करें सोया चाप फ्राइड, यह रही रेसिपी
Fried Soya Chaap Recipe : चाप खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। खासतौर से, वेजिटेरियन्स अक्सर स्नैक्स के रूप में सोया चाप ही खाते हैं। इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया व खाया जाता है। आप इसे किसी भी रूप में खाएं, यह बेहद ही डिलिशियस लगता है। इतना ही नहीं, सोया चाप का सेवन करना सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। सोया में प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है, जो वेजिटेरियन्स के लिए बेहद फायदेमंद है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर और अन्य जरूरी मैक्रो और माइक्रो न्युट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आप सोया चाप से यूं तो काफी कुछ बना सकते हैं, लेकिन अगर आप स्नैकिंग के लिए कुछ टेस्टी बनाने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे में आप सोया चाप फ्राइड बनाएं।

आमतौर पर इसे तलकर बनाया जाता है, जिसके कारण यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से काफी सॉफ्ट होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सोया चाप फ्राइड बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
सोया चाप फ्राइड बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• सोया चाप - 4
• सोया चंक्स - आधा कप
• दही - 1 बड़ा चम्मच
• मैदा - आधा कप
• अदरक पेस्ट- एक चम्मच
• गरम मसाला -आधा चम्मच
• धनिया पाउडर- एक चम्मच
• हल्दी पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• काली मिर्च पाउडर- दो चुटकी
• पानी
• तेल
सोया चाप फ्राइड कैसे बनाएं
• सोया चाप फ्राइड बनाने के लिए सबसे पहले सोया चाप लें और चाकू की मदद से चाप पर तीन कट लगा लें।
• अब सोया चंक्स का मोटा पाउडर बना लें। इस तरह आपका सोया क्रम्ब्स बनकर तैयार हो जाएगा।
• अब दही, अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• तैयार मिश्रण में सोया चाप मिलाएं। आप सभी चापों को इस मसाले से अच्छी तरह लपेट लें और करीबन 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
• अब हम कोटिंग बैटर तैयार करेंगे। इसके लिए मैदा लीजिए और उसमें पानी डालकर पतला घोल बना लीजिए।
• साथ ही साथ, इसमें काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें।
• अब, मैरीनेट की हुई चाप लें और उन्हें कोटिंग वाले बैटर में डुबोएं।
• इसके बाद आप इसे सोया क्रम्ब्स से कोट करें।
• अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
• आप मीडियम हाई फ्लेम पर सोया चाप को सुनहरा भूरा होने तक तल कर तैयार कर लीजिए।
• आपके सोया चाप फ्राइड बनकर तैयार हैं। इसे एक प्लेट में टिश्यू पेपर के ऊपर निकाल लें।
• गरमा-गरम चाप को आप धनिये की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
सोया चाप किस चीज से बनता है?
सोया चाप को परंपरागत रूप से सोया चंक्स और सोयाबीन की मदद से बनाया जाता है। हालांकि, इसमें पूरी तरह से सिर्फ सोया ही नहीं होता है, बल्कि इसके साथ मैदा को भी मिक्स किया जाता है। इसके बाद इसे आइसक्रीम स्टिक में लपेटा जाता है और फिर गर्म पानी में उबाला जाता है, ताकि यह पक सके।
सोया चाप फ्राइड बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सोया चाप फ्राइड बनाने के लिए आपको सोया चाप के अलावा सोया चंक्स, दही, मैदा, अदकर पेस्ट और कुछ मसालों की जरूरत होगी। सोया चाप फ्राइड बनाते समय सोया चाप को मैरीनेट किया जाता है और फिर मैदा व सोया क्रम्ब्स में लपेट फ्राई किया जाता है, जिससे यह बाहर से बेहद ही क्रिस्पी बनता है और अंदर से खाने में सॉफ्ट महसूस होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











