Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Kala Chana Chaat : शाम के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी काला चना चाट, यहां जानिए रेसिपी
Kala Chana Chaat Recipe For Snacks : जब शाम का समय होता है, तो हम सभी को हल्की भूख लग ही जाती है। ऐसे में हम कुछ ना कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं। अमूमन देखने में आता है कि लोग इवनिंग स्नैक्स में अनहेल्दी आइटम्स अधिक खाते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो अपनी हेल्थ के साथ-साथ टेस्ट का भी उतना ही ख्याल रख सकते हैं। मसलन, अगर आपको शाम के समय चाट खाना अच्छा लगता है तो आप काला चना चाट बनाकर खा सकते हैं।
काले चने को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। जो लोग वेजिटेरियन हैं या फिर ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं, वे भी इस काला चना चाट का स्वाद आसानी से चख सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए, जब आप इसका सेवन करते हैं तो आप अधिक फुलर महसूस करते हैं। साथ ही साथ, यह आपको अधिक एनर्जेटिक भी फील करवाता है। काला चना चाट को बनाना बेहद ही आसान है।

आप इसे बिना किसी परेशानी के आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ काला चना चाट की रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
काला चना चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• 2 से 3 कप पके हुए काले चने
• 1 बारीक कटा प्याज
• 1 बारीक कटा टमाटर
• 1 से 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच चाट मसाला
• 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
• 1 चम्मच अमचूर पाउडर
• आवश्यकतानुसार नींबू का रस
• आधा चम्मच काला नमक
• 2 से 3 बड़े चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
काला चना चाट बनाने की आसान विधि-
• सबसे पहले काला चना को पानी में अच्छी तरह धोएं और उसे रात भर के
लिए भिगो दें।
• बाद में पानी निकाल दें और चनों को फिर से धो लें। अब इसका सारा
पानी निथार लें।
• आप प्रेशर कुकर में भीगे हुए चने को पर्याप्त पानी के साथ डालें और
चने को प्रेशर कुक करें।
• अब गैस बंद कर दें और प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलें। एक छलनी या
कोलंडर का उपयोग करके पके हुए चने से सारा पानी निकाल दें। पके हुए
काले चने को अलग रख दें और उसे ठंडा होने दें।
• अब हम चाट बनाने की तैयारी करेंगे। इसके लिए प्याज, टमाटर, हरी
मिर्च, आम और हरा धनिया को धोकर बारीक काट लीजिए।
• एक बड़े कटोरे में, पके हुए काले चने सहित सभी सामग्री डालकर अच्छी
तरह मिलाएं।
• आप एक बार इसे टेस्ट करें और यदि जरूरी हो तो आप आवश्यकतानुसार
मसाले को एडजस्ट करें।
• इसे कुछ कटी हुई धनिये की पत्तियों से सजाइए।
• काला चना चाट को सर्व करें।
• यह खाने में बेहद ही टेस्टी लगेगा। शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए
यह यकीनन एक बेहतरीन ऑप्शन है।
काले चने को कितनी देर तक भिगोना चाहिए?
काला चना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। लेकिन इसका सेवन
हमेशा भिगोकर ही करना चाहिए। अगर इसे सही तरह से भिगोकर नहीं खाया
जाता है तो इससे व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़
सकता है। हमेशा कोशिश करें कि आप काला चना को कम से कम 7-8 घंटे या
फिर रात भर भिगोकर रखें।
काला चना में कितने प्रोटीन होते हैं?
वेजिटेरियन्स के लिए काला चना को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना गया है। बता दें कि अगर आप दिनभर में लगभग 100 ग्राम चने का सेवन करते हैं तो इससे आपको 17-20 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। इस लिहाज से काला चना सेहत के लिए बेहद ही अच्छा ऑप्शन है।
क्या काला चना गैस का कारण बनता है?
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि काला चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हालांकि, अगर इसका सेवन आवश्यकता से अधिक किया जाता है तो इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें फाइबर कंटेंट काफी अधिक होता है। ऐसे में जब आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं तो आपको पेट में गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही साथ, आपको दस्त, पेट फूलना, ऐंठन और सूजन आदि की शिकायत भी हो सकती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










