Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
पुदीना-धनिया की चटनी खाकर हो गए हैं बोर, ट्राई करें ये सुपर हेल्दी मोरिंगा की चटनी, बनाना है बेहद आसान
How To Make Moringa Chutney: मोरिंगा यानी सहजन, जिसे ड्रमस्टिक भी कहा जाता है, आयुर्वेद में इसे एक "सुपरफूड" माना जाता है। इसकी पत्तियों में इतने पोषक तत्व होते हैं कि ये शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देने से लेकर डिटॉक्स तक का काम करती हैं। क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा की पत्तियों में दूध से 16 गुणा ज्यादा कैल्शियम होता है।
वैसे को मोरिंगा की पत्तियों का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है लेकिन आज हम आपको इसकी चटनी और मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल कर आप हेल्दी लाइफ पा सकते हैं। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाएगी, बल्कि इम्युनिटी, डाइजेशन और ब्लड शुगर जैसे कई स्वास्थ्य लाभ भी देगी। मोरिंगा की चटनी, पाउडर की रेसिपी जानने के साथ ही इसके 7 जबरदस्त फायदों के बारे में भी जान लेते हैं।

मोरिंगा का मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
ताजे सहजन के पत्ते - 2 कप
सूखी लाल मिर्च - 4
कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल - 1/2 कप
मूंगफली - 4 बड़े चम्मच
भुनी हुई चना दाल - 4 बड़े चम्मच
उड़द दाल - 4 बड़े चम्मच
सफेद तिल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन की कलियाँ - 4
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार

कैसे बनाएं मोरिंगा का जादुई मसाला?
- सबसे पहले सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धो लें, और अतिरिक्त पानी
निकालने के लिए उन्हें कपड़े पर फैला दें।
- पत्तों को 2 मिनट तक भूनें।
- एक अलग ट्रे में लाल मिर्च और कसा हुआ नारियल लें और उसे भी
भूनें।
- फिर, मूंगफली, भुनी हुई चना दाल, उड़द दाल और तिल को एक सुनहरा और
खुशबूदार होने तक भूनें।
- अब सभी भुनी हुई सामग्री को थोड़ा ठंडा होने दें।
- इन्हें लहसुन की कलियां, नमक और एक चुटकी हींग के साथ ब्लेंडर में
डालें।
- अपनी पसंद के अनुसार दरदरा या बारीक पाउडर बना लें और इसे एक
एयरटाइट जार में रखें।
- आप इस पाउडर को सलाद, इ़़डली या रोटी-पराठे के साथ भी खा सकते
हैं।
मोरिंगा के पत्तों की चटनी बनाने के लिए सामग्री
- मोरिंगा का पाउडर जो तैयार किया है थोड़ा सा
- गुड़ - 1 छोटा टुकड़ा
- नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
- पानी - आवश्यकतानुसार
झटपट मोरिंगा चटनी बनाने के लिए:
1-2 बड़े चम्मच पाउडर लें। इसे 1 छोटा चम्मच गुड़, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और थोड़े से पानी के साथ तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण चिकना न हो जाए। ताजा परोसें। आपकी मोरिंगा की टेस्टी और हेल्दी चटनी बनकर तैयार है।
मोरिंगा के सेवन से मिलते हैं ये 7 लाभ
1. मोरिंगा में विटामिन C, A और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
2. मोरिंगा चटनी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है और लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है।
3. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन को बेहतर करती है, कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत देती है।
4. मोरिंगा कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
5. मोरिंगा के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रहता है, जिससे डायबिटीज के रोगियों को लाभ हो सकता है।
6. इसमें मौजूद आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स दिमागी थकान को दूर करते हैं और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं।
7. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मोरिंगा चटनी त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











