Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Pav Bhaji Recipe: मुंबई स्टाइल में घर पर ही बनाए टेस्टी और चटपटी पावभाजी, रेसिपी है बहुत ईजी
Pav Bhaji Recipe : अक्सर जब भी हमारा कुछ हल्का-फुल्का और टेस्टी खाने का मन करता है तो हम पावभाजी खाना काफी पसंद करते हैं। यह एक ऐसा स्नैक है, जिसे कई तरह की सब्जियों की मदद से बनाया जाता है। अमूमन इसे पाव के साथ परोसा जाता है। पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन में अक्सर पाव भाजी को जरूर सर्व किया जाता है।
यह एक ऐसी रेसिपी है, जो खाने में जितनी टेस्टी होती है, उसे बनाना उतना ही आसान है। पाव भाजी बनाते समय सब्जियों को उबालकर बनाया जाता है, जिसके कारण इसे बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। तो चलिए
आज इस लेख में हम आपको पावभाजी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी इसे बनाना चाहेंगे-

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री-
• मक्खन
• तेल
• एक टीस्पून जीरा
• बारीक कटा हुआ प्याज
• 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
• एक चौथाई चम्मच हल्दी
• एक चम्मच मिर्च पाउडर
• दो बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला
• एक बड़ा चम्मच धनिया
• दो कटे टमाटर
• कटी हुई गाजर
• फूलगोभी
• मटर के दाने
• बारीक कटी शिमला मिर्च
• 2-3 आलू
• 1 कप पानी
• स्वादानुसार नमक
• 1 टीस्पून कसूरी मेथी
• एक चम्मच टी स्पून पाव भाजी मसाला
• पाव
पाव भाजी बनाने की विधि-
• सबसे पहले, एक कुकर में मटर को छोड़कर सभी सब्जियों को डालें। साथ
ही थोड़ी हल्दी, नमक व पानी डालें।
• मटर को अलग से एक सीटी लगाकर उबाल लें।
• इसमें चार से पांच सीटी लगाएं। अब गैस बंद करें और कुकर का प्रेशर
निकलने दें।
• अब इसे मैशर की मदद से मैश कर दें।
• अब एक पैन या कड़ाही में मक्खन, तेल और जीरा डालकर भूनें।
• अब इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें।
• आंच धीमी रखते हुए लाल मिर्च पाउडर, पावभाजी मसाला और धनिया
डालें।
• धीमी आंच पर मसाले को सुगंधित होने तक भूनें।
• अब टमाटर डालें और इसे नरम होने तक पकने दें।
• आप टमाटर को अच्छी तरह से मैश करें और तेल अलग होने तक पकाएं।
• अब इसमें उबली हुई सब्जियों डालें। साथ ही उबली हुई मटर भी डाल
दें।
• अब इसे उबलने दें। अगर पानी कम हो तो इसमें थोड़ा सा पानी गर्म करके
डालें।
• अब इसे कुछ देर तक पकने दें।
• अब भाजी के लिए तड़का बनाएं। इसके लिए एक छोटे पैन में तेल, मक्खन,
कसूरी मेथी, धनिया और पाव भाजी मसाला डालकर गरम करें।
• अब तैयार तड़के को सब्जियों के ऊपर डालें।
• इसे एक बार फिर से मिलाएं।
• आपकी भाजी बनकर तैयार है।
• अब पाव तैयार करेंगे। इसके लिए तवे पर थोड़ा मक्खन और पाव भाजी मसाला
डालकर गरम करें।
• इसे कुछ सेकंड के लिए भूनें।
• अब पाव को बीच में से काटकर पैन पर इसे टोस्ट करें।
• आपकी टेस्टी स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी बनकर तैयार है। सभी के साथ
बैठकर इसका आनंद लें।
पाव भाजी में कौन कौन सी सब्जी पड़ती है?
पाव भाजी बनाते समय कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे बनाते समय आलू, गोभी, मटर, गाजर, शिमला मिर्च, आदि कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पाव भाजी में आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों को चुन सकते हैं।
क्या पाव भाजी में अदरक डालते हैं?
जब आप पाव भाजी बनाते हैं। भाजी तैयार करते समय प्याज को भूनने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाला जाता है। इससे भाजी का टेस्ट काफी अच्छा आता है।
पाव भाजी कैसे बनाई गई?
पाव भाजी आज के समय में एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। लेकिन बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है कि इसे कैसे बनाया गया। ऐसा माना जाता है कि इस डिश को पहले मुंबई में कपड़ा मिल श्रमिकों के लिए दोपहर के भोजन के समय के एक इंस्टेंट डिश के रूप में बनाया गया था। बाद में, यह स्ट्रीट फूड हर जगह फेमस हो गया।
पाव भाजी इतना प्रसिद्ध क्यों है?
पाव भाजी भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड व्यंजन है, जिसकी उत्पत्ति मुंबई से हुई है। ऐसा माना जाता है कि इसे 1850 के दशक में कपड़ा मिल श्रमिकों के लिए बनाया गया था, जिन्हें दोपहर के भोजन के दौरान त्वरित और पेट भरने वाले भोजन की आवश्यकता होती थी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










