Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Mutton Keema Samosa Recipe: स्नैक्स में बनाएं रणवीर बरार स्पेशल मटन कीमा समोसा, यह है रेसिपी
Mutton Keema Samosa Recipe : जब घर में पार्टी हो या फिर शाम का समय हो, तो कुछ अच्छा खाने का मन कर ही जाता है। अमूमन स्नैक्स में कुछ चटपटा और मजेदार खाना चाहते हैं। हो सकता है कि आप अक्सर स्नैक्स में समोसा खाते हों। आलू के समोसे तो हम सभी खाते हैं। लेकिन अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं और एक अलग तरह से समोसा बनाना व खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मटन कीमा समोसा बना सकते हैं।
मटन की फिलिंग से बनने वाले इस समोसे का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। अगर आपको तीखा, मसालेदार और चटपटा खाना बहुत अच्छा लगता है तो आपको यह मटन कीमा समोसा जरूर पसंद आएगा। आप इसे एकदम बाजार की तरह बनाने के लिए रणवीर बरार की रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रणवीर बरार की मटन कीमा समोसा की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं-

मटन कीमा समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रश्ड पेस्ट के लिए
• डेढ़ इंच अदरक
• 5 बड़ी लहसुन की कलियां
• 3 ताज़ी हरी मिर्च
• नमक स्वाद अनुसार
कीमा स्टफिंग के लिए
• आधा किलो मटन कीमा
• 2 बड़े चम्मच दही, फेंटी हुई
• 1 काली इलायची
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• डेढ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• 1 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
• 2 चम्मच घी
• 1 मध्यम कटा हुआ प्याज
• कुछ पुदीने की पत्तियां
• कटी हुई धनिया पत्ता
आटे के लिए
• डेढ़ कप मैदा
• 2 चम्मच घी
• नमक स्वाद अनुसार
• 1 अंडा
• आखिर में आधा छोटा चम्मच घी
• तलने के लिए तेल
स्मोक के लिए
• नारियल की भूसी या कोयला
• 2 लौंग
• 1 चम्मच घी
गार्निश के लिए
• प्याज के छल्ले
• ताजा पुदीने के पत्ते
• धनिया पत्ती
• नींबू
मटन कीमा समोसा कैसे बनाते हैं?
• मटन कीमा समोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक ओखली में अदरक, लहसुन,
हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें और इसका चिकना पेस्ट बना लें।
• अब कीमा स्टफिंग तैयार करेंगे। इसके लिए एक मीडियम साइज बाउल में
मटन कीमा, दही, बड़ी इलायची, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर,
देगी लाल मिर्च पाउडर और घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला
लें।
• अब एक भारी तले वाले पैन में कीमा मिश्रण डालें और मध्यम आंच पर
भूनें।
• इसे करीबन 3-4 मिनट तक भूनते रहें। अगर इसमें गुठलियां हों तो तोड़
दीजिए।
• जब कीमा अच्छे से पक जाए तो मिश्रण के बीच में थोड़ी जगह बनाएं और
उसमें एक छोटी सी स्टील की कटोरी में कुछ गर्म कोयले के टुकड़े या
नारियल की भूसी रखें। कोयले के ऊपर कुछ लौंग रखें और ऊपर से घी छिड़कें
और तुरंत ढककर 1-2 मिनट के लिए स्मोक का टेस्ट आने दें।
• अब ढक्कन हटाइए और फिर कटोरी हटाकर मटन मिश्रण को अच्छी तरह मिला
दीजिए। साथ ही, मिश्रण से बड़ी इलायची निकाल लीजिए।
• तैयार स्टफिंग को एक बाउल में निकाल लें और इसमें कटा हुआ प्याज,
पुदीना, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे रूम टेंपरेचर तक
ठंडा होने दें।
• अब हम समोसे के लिए आटा तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में मैदा,
घी, स्वादानुसार नमक और अंडा डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
• इसे नम कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
• आटे से एक बड़ी लोई तोड़ें और जितना संभव हो उतना पतला बेल लें।
• आधा काटें और इसे कोन की शेप देने के लिए एक सिरे को मोड़ें, इसमें
कुछ तैयार मिश्रण भरें, और खुले सिरे को बंद करने के लिए दूसरे सिरे
को मोड़ें। खुले किनारे पर थोड़ा पानी लगाएं और सील करने के लिए
दबाएं।
• इसी तरह बाकी आटे और स्टफिंग की मदद से और भी समोसे बना लीजिए।
• अब समोसे तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
• समोसे को गरम तेल में डालें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक
तलें। अब्ज़ॉर्बेंट पेपर पर निकालें।
• इन्हें एक सर्विंग प्लेट पर रखें और पुदीने की चटनी, प्याज के
छल्लों, नींबू के टुकड़ों और पुदीने से गार्निश करके गरमागरम
परोसें।
मटन कीमा समोसा बनाने में कितना समय लगता है
मटन कीमा समोसा बनाने में आपको करीबन 35-40 मिनट लगेंगे। समोसे की तैयारी करने में आपको करीबन 10-15 मिनट लग सकते हैं। वहीं, कुकिंग में आपको 20-25 मिनट लगेंगे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











