Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल
Beetroot Chaas Recipe: कभी आपने पी है तड़केवाली चुकंदर छाछ, संजीव कपूर की ये स्पेशल रेसिपी आज ही ट्राय करें
Beetroot Chaas Recipe : जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी कई तरह की ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। खासतौर से, इस मौसम में हम ऐसी ड्रिंक्स पीना अधिक पसंद करते हैं, जो पीने में भी ठंडी हों और बाद में एक अजीब सी ठंडक प्रदान करें। ऐसे में छाछ पीना यकीनन एक अच्छा विचार है।
गर्मी में छाछ का सेवन करने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो छाछ में पाया जाने वाला प्रोबायोटिक पेट की समस्याओं को कम कर सकता है। इसके अलावा, यह गर्मी में आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मी के दिनों में अक्सर थकान का अनुभव होता है, ऐसे में छाछ का सेवन करने आप अधिक एनर्जेटिक फील करते हैं। इस मौसम में छाछ पीना बेहद ही आम है। लेकिन अगर आप इसे एक हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट देना चाहते हैं तो ऐसे में आप तड़केवाली चुकंदर छाछ पीएं। चुकंदन और दही की मदद से बनने वाली इस छाछ में लगाया जाने वाला तड़का इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको संजीव कपूर स्पेशल तड़केवाली चुकंदर छाछ की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप भी बेहद कम समय में तैयार कर सकते हैं-
तड़केवाली चुकंदर छाछ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• 2 मीडियम चुकंदर, उबले हुए, छिले हुए और मोटे तौर पर कटे हुए
• डेढ़ कप ठंडा दही
• 2 बड़े चम्मच घी
• 1 चम्मच जीरा
• आधा इंच अदरक, कटा हुआ
• 2 हरी मिर्च, कटी हुई
• स्वादानुसार काला नमक
• नमक स्वाद अनुसार
• आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
• 10-15 ताजी पुदीने की पत्तियां $ गार्निश के लिए
• डेढ़ बड़े चम्मच कटी हुई ताजी धनिया पत्ती
• आवश्यकतानुसार बर्फ के टुकड़े
तड़केवाली चुकंदर छाछ बनाने का तरीका-
• तड़केवाली चुकंदर छाछ बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को ब्लेंडर जार में डालें।
• साथ ही आधा कप दही डालें और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
• अब इसे एक बाउल में निकाल लें। बचा हुआ दही डालकर अच्छी तरह फेंटें।
• इसमें 3 कप ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• तड़के के लिए एक छोटे पैन में घी गर्म करें। जीरा डालें और जब उनका रंग बदलने लगे तो अदरक, हरी मिर्च डालें और 30 सेकंड तक भूनें।
• इस तड़के को छाछ में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
• साथ ही काला नमक, नमक, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• अलग-अलग गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार छाछ डालें। पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
तड़केवाली चुकंदर छाछ बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
तड़केवाली चुकंदर छाछ बनाने के लिए आपको उबले हुए चुकंदर, दही और ठंडे पानी की आवश्यकता होगी। साथ ही, तड़का बनाने के लिए घी, जीरा, अदरक, हरी मिर्च लें। वहीं, मसालों में आपको नमक, काला नमक, चाट मसाला की जरूरत होगी। इसके अलावा, पुदीना और धनिया जैसे हर्ब्स तड़केवाली छाछ का स्वाद कई गुना बढ़ा देंगे।
तड़केवाली चुकंदर छाछ पीने के क्या-क्या फायदे हैं?
अगर गर्मियों में आप तड़केवाली चुकंदर छाछ पीते हैं तो यह ना केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह आपको एनर्जी भी देती है। साथ ही, छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स, पाचन तंत्र के लिए अच्छे माने जाते हैं। छाछ गर्मी के मौसम में पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है। चूंकि इसमें चुकंदर को भी शामिल किया जाता है, जिससे आपको कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स सेहत के साथ-साथ स्किन को भी अधिक हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











