Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Navratri Special Recipe: नवरात्रि में बनाएं 5 टेस्टी-हेल्दी रेसिपी, एनर्जी से भरपूर डिश मिनटों में होगी तैयार
Navratri 2025 Special Recipe: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इन नौ दिनों में माता रानी के नौ रूपों की पूजा होती है और भक्त व्रत रखते हैं। नवरात्रि में सही खानपान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि व्रत के दौरान थकान, कमजोरी या एसिडिटी जैसी समस्याएं न हों। व्रत के दिनों में हेल्दी और सुपाच्य फूड्स खाने से न सिर्फ शरीर में एनर्जी बनी रहती है बल्कि भक्ति और मनोबल भी बढ़ता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके नवरात्रि व्रत हल्के, स्वादिष्ट और पूरे दिन एनर्जेटिक रहें, तो ये 5 स्पेशल नवरात्रि रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं। ये बनाने में आसान हैं और सात्विक भोजन है जिन्हें व्रत में खाया जा सकता है। आइए जल्दी से जान लेते हैं बनाने की विधि और जरूरी सामान की लिस्ट।

1. साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना - 1 कप
आलू - 1 (कटा हुआ)
मूंगफली - 2 टेबलस्पून (भुनी हुई)
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
जीरा - 1 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
घी - 1 टेबलस्पून
हरा धनिया - सजाने के लिए
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि
साबूदाना को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें।
पैन में घी डालकर जीरा भूनें।
हरी मिर्च और आलू डालकर हल्का भूनें।
साबूदाना और नमक डालकर 5-7 मिनट पकाएं।
ऊपर से भुनी मूंगफली और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
2. कुट्टू का चीला -
कुट्टू का चीला बनाने के लिए सामग्री
कुट्टू का आटा - 1 कप
पानी - 3/4 कप
नमक - 1/2 टीस्पून
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
धनिया पत्ती - 1 टेबलस्पून
तेल/घी - सेंकने के लिए
कुट्टू का चीला बनाने की विधि
कुट्टू का आटा, पानी और नमक मिलाकर बैटर तैयार करें।
हरी मिर्च और धनिया मिलाएं।
तवा गरम करें, थोड़ा तेल लगाकर चीला सेंकें।
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
दही या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
3. मखाने की खीर
मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री
मखाने - 1 कप
दूध - 2 कप
शहद या गुड़ - 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
काजू और बादाम - सजाने के लिए
मखाने की खीर बनाने की विधि
मखानों को सूखी कड़ाही में हल्का भून लें।
दूध गरम करें और उसमें मखाने डालें।
धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकाएं।
शहद या गुड़ और इलायची पाउडर डालें।
काजू-बादाम से सजाकर गर्म या ठंडी सर्व करें।
4. सिंघाड़ा आटे की पूरी
सिंघाड़ा आटे की पूरी के लिए सामग्री
सिंघाड़ा का आटा - 1 कप
उबला आलू - 1 (मैश किया हुआ)
नमक - स्वादानुसार
पानी - गूंधने के लिए
तेल/घी - सेंकने के लिए
सिंघाड़ा आटे की पूरी बनाने की विधि
सिंघाड़ा आटे में नमक और आलू मिलाकर गूंध लें।
छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें।
तवा गरम करें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंकें।
दही या आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।
5. फल और ड्राई फ्रूट्स सलाद -
फल और ड्राई फ्रूट्स सलाद के लिए सामग्री
केला - 1 (कटा हुआ)
सेब - 1 (कटा हुआ)
अंगूर - 1/2 कप
पपीता - 1/2 कप
बादाम, काजू, किशमिश - 2-3 टेबलस्पून
नींबू का रस - 1 टीस्पून (अगर आप खाते हैं तो)
फल और ड्राई फ्रूट्स सलाद बनाने की विधि
सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काटें।
ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्का सा मिलाएं।
ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











