Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Sabudana Tikki Recipe : व्रत में बनाकर खाएं क्रिस्पी सॉफ्ट साबूदाना टिक्की, यहां देखें रेसिपी

इसे झटपट और आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी यकीनन 9 दिन व्रत के दौरान आपके मुंह का स्वाद जरूर बदल देगी।
सामग्री
साबुदाना: 1 कप (3-4 घंटे पानी में भिगोया हुआ)
आलू: 3 मध्यम आकार के (उबले हुए)
मूंगफली: 1/2 कप (भुनी और दरदरी पीसी हुई)
हरी मिर्च: 2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
सेंधा नमक: स्वादानुसार
नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
तेल: तलने के लिए
रेसिपी
- भिगोया हुआ साबुदाना अच्छे से धोकर पानी निकाल लें और उसे थोड़ा
सूखने दें।
- उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
- एक बड़े बर्तन में साबुदाना, मैश किए हुए आलू, पीसी हुई मूंगफली,
हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, जीरा पाउडर, नींबू का रस और सेंधा नमक
डालें। इसे अच्छे से मिलाकर एक समरूप मिश्रण तैयार करें।
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें हाथ से दबाकर टिक्की का
आकार दें।
- एक पैन में तेल गर्म करें और टिक्कियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और
कुरकुरा होने तक तलें। दोनों तरफ से बराबर से सेकें।
- साबुदाना टिक्की को गरमागरम नारियल चटनी या दही के साथ परोसें।
ये टिक्कियां बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











