Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
बंगाली मिठाई: खीर कदम
Sweets
oi-Staff
बंगाली मिठाइयों का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में मानों पानी आ जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक मिठाई बनाना सिखाएंगे जिसका नाम है खीर कदम। यह मिठाई मावे तथा अंदर रसगुल्ला भर के बनाई जाती है।
अगर आप इस मिठाई को एक बार खाएंगे तो, इसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे। अगर आपके घर की फ्रिज में मावा रखा हुआ है तो, बाजार से छोटे वाले रसगुल्ले ले आइये और उससे खीर कदम बना डालिये।
आप चाहें तो रसगुल्ले घर पर ही तैयार कर सकती हैं मगर इसे बनाने में क्यूं अपना समय खराब करना जब यह आपको बाजार में ही मिल जाएंगे। आइये दखते हैं इसे बनाने की रेसिपी-

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 6-10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- मिनी रसगुल्ला- 16
- मावा/खोया - 2 कप + 3 चम्मच
- दूध - 2 चम्मच
- पावडर वाली शक्कर- 4 चम्मच
- रोज एसेंस- 1 1/2 चम्मच
विधि -
- छोटे आकार के रसगुल्लों से उसका रस निचोड़ कर रखें।
- मावा को मसल लें और पैन में डालें। उसमें पावडर वाली शक्कर मिक्स कर के 5-7 मिनट पकाएं।
- इससे मावा थोड़ा गीला हो जाएगा पर अगर यह कठोर लग रहा हो तो, उसमें हल्का दूध मिला लें।
- उसके बाद मावा को किसी प्लेट पर निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें रोज़ एसेंस मिक्स करें और अच्छी तरह से गूथ लें।
- फिर खोए को 16 एक समान भागों में बांटे।
- एक हिस्से की लोई बना कर उसके बीच में अंगूठे से प्रेस करते हुए गहरा करें और उसमें एक रसगुल्ला रख दें।
- रसगुल्ले को अच्छी तरह से ढंके और वह कहीं से भी खुला नहीं होना चाहिये।
- इसे अच्छी तरह से रोल कर के प्लेट पर रखें। ऐसे ही अन्य खीर कदम बना कर तैयार कर लें।
Comments
English summary
How to make Kheer Kadam or Raskadam
Story first published: Wednesday, June 1, 2016, 12:46 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2016



Click it and Unblock the Notifications
