Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
नारियल पूरन पोली
Veg
oi-Staff
पूरन पोली एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो कि उगादी त्योहार पर खास तौर पर बनाया जाता है। भले ही यह डिश महाराष्ट्र की एक खास डिश हो लेकिन इसे पूरे दक्षिण भारत में बनाया जाता है। इसे यहां पर उबट्टू के नाम से भी जाना जाता है। पूरन पोली खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती और आप इसे 2-3 दिनों के लिये रख भी सकती हैं। पूरन पोली में भरावन के लिये गुड और बेसन का प्रयोग करना होता है। पर साउथ इंडिया में ज्यादातर नारियल का भी प्रयोग होता है। यह एक बहुत ही टेस्टी डिश है जो आपको कभी ना कभी ट्राई जरुर करनी चाहिये!
MUST TRY: पूरन पोली, होली की मीठी डिश
कितनेः 10 पूरन पोली
तैयारी में समयः 60 मिनट
पकाने में समयः 5 मिनट

सामग्रीः
- मैदाः 2 कप
- सूजीः 2 चम्मच
- हल्दी पाउडरः चुटकीभर
- गुडः 1 1/2 कप
- नारियलः 2 कप घिसा
- इलायचीः 3 पाउडर
- घीः 2 चम्मच
- पानीः 1 कप
विधिः
- एक कटोरे में मैदा, सूजी, हल्दी पाउडर और हल्का पानी मिला कर आटा गूथ लें।
- आटा बिल्कुल मुलायम होना चाहिये।
- आटे को 30 मिनट तक के लिये किनारे रख दें और दूसरी ओर गहरे पैन में पानी चढाएं और गरम करें।
- पानी जब घौलने लगे तब उसमें गुड डालें और उसे पिघला लें।
- जब गुड गाढा होना शुरु हो जाए तब उसमें नारियल घिस कर डालें।
- अब पैन की आंच को बंद कर दें और गुड के शीरे को ठंडा होने के लिये रख दें।
- अब आटे की छोटी लोई ले कर उसको हाथों से फैलाएं।
- उसके बाद उसके बीच में गुड का गाढा घोल भर दें और उसे बंद कर दें।
- अब प्लास्टिक का कवर लें, उस पर भरे हुए आटे को रखें और हाथों से उसे फैला कर रोटी का आकार दें।
- फिर तवा गरम करें, उस पर हल्का घी लगा कर कोकोनट पूरन को सेंक लें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
