Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
ऐसे बनाएं करेले का चटपटा अचार
करेले की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी लेनिक कभी करेले का चटपटा अचार का नाम सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको करेले के अचार की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। इस अचार में ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं जिससे यह चटपटा बन जाता है।
खाने के साथ यह चटपटा करेले का अचार खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। तो अगर आपके घर पर ढेर सारा करेला मंगा कर रखा है और उसे कोई नहीं खा रहा है तो आप उसका झटपट करेले का अंचार बना डालिये। अब आइये जानते हैं करेले के अचार की रेसिपी जानते हैं।
बनाने में समय- 3-4 दिन

सामग्री-
1 किलो करेला
2 चम्मच नमक
3/4 कप नमक
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच सोंठ
1/4 कप मिर्च पावडर
1/4 कप भुनी और कुटी अजवायन
2 चम्मच सौंफ, भुना और पावडर किया हुआ
2 कप नींबू का रस
एक कांच का जार
विधि -
करेले के ऊपर का कठोर हिस्सा चाकू से घिस लें, फिर उसे लंबा लंबा काट लें।
करेले को नमक में मिलाएं और 3-4 घंटे के लिये रख दें।
फिर करेले को हाथों से दबा कर निचोड़ लें और उसक बीज को निकाल कर साफ पानी से धो लें। उसके बाद फिर से करेले को निचोड़ें।
अब मसाले में नींबू का जूस मिक्स करें, जिससे उसमें नमी आ जाए।
फिर इस मसाले को करेले के अंदर भर कर उसे धागे से कटस कर लपेट दें, जिससे वह बंध जाए।
अब इन करेलों को जार में भर दें और ऊपर से नींबू का रस मिला कर कवर कर दें।
इसे 3-4 दिन धूप दिखा कर तीन चार हफ्तों बाद खाएं।
एक बार जब करेले का अचार तैयार हो जाए तब इसे छोटे छोटे पीस में काट कर सर्व किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
