Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्याज का अचार
खाने की प्लेट में यदि भोजन में साथ-साथ कोई चटपटा अचार भी रखा हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। अचार कोई ऐसा वेसा नहीं बल्कि प्याज का अचार। प्याज को लोग सालाद के रूप में खाना पसंद करते हैं लेकिन इसका अचार काफी स्वादष्टि होता है। इसको बनाने के लिये किसी भी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती। आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं, तो आइये देखते हैं प्याज के अचार को बनाने की विधि।
सामग्री-
1 किलो - छोटी प्याज
10 चम्मच सरसों पाउडर
3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच हल्दी पाउडर
2 नींबू के रस
4 चम्मच अमचूर
5-6 चम्मच नमक
1 1/2 कप तेल
1 चम्मच काला नमक

विधि-
सबसे पहले प्याज को छील लें, फिर चार टुकडे़ कर लें। इन्हें खूब सारे नमक और नींबू के रस में अच्छी तरह से लपेट कर करीबन 4 घंटों के लिये किनारे रख दीजिये। उसके बाद एक साफ कांच का जार लीजिये, उसमें तेल, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, बाकी मसाले और नींबू का रस तथा बाकी बचा हुआ तेल ऊपर से डाल दीजिये। फिर नमक डाल दीजिये और जार को बंद कर दीजिये। इस जार को 12 दिनों तक रख दीजिये और जब प्याज गल जाए तब सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
