Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
दीवाली पर जरुर बनाएं ये खास पकवान
दीवाली हो और खाने-पीने की बातें ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस दिन जहां घर के पुरुष और बच्चे पटाखे जलाने में व्यस्थ रहते हैं वहीं पर घर की महिलाएं किचन में स्वादिष्ट पकवान और खाना बनाने में बिजी रहती हैं।
READ: अपनी दीवाली खास बनाने के लिये घर पर बनाइये ये टेस्टी बर्फियां
दीवाली में कई तरह के लजी़ज व्यंजन बनाए जाते हैं जैसे, पनीर, छोले, कचौडी़, आलू-गोभी की सब्जी, खीर आदि। आइये आज इस शुभ अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे स्वादिष्ट और मुंह में पानी ला देने वाले पकवान बनाना सिखाएंगे जिन्हें बना कर आप अपने घर के हर सदस्य का दिल जीत लेंगी।

मलाई पनीर
मलाई पनीर एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है, जिसे आप पार्टी या त्योहार पर बना सकती हैं। इसको खाने वाले मलाईदार ग्रेवी का स्वाद कभी भी नहीं भूलेंगे।

छोला मसाला
पेशावरी चना एक स्वादिष्ट और पॉपुलर पंजाबी व्यंजन है। यह स्पाइसी डिश पूरे भारत में फेमस हो चुकी है, जिसे छोला या फिर चना भी बोला जाता है।

कढाई मशरूम
जिन लोगो को ऐसा लग रहा है कि दीवाली में वे नॉन वेज का सेवन नहीं कर सकते तो वे नाराज ना हों। उनके लिये हम कढाई मशरूम बनाने की विधि बताएंगे, जिसे खा कर उन्हें नॉन वेज का स्वाद आएगा।

शाही पुलाव
पुलाव एक ऐसा व्यंजन है जिसे आप किसी भी साधारण या बडे़ मौके पर बना सकते हैं। शाही पुलाव एक ऐसा ही पुलाव है जो खाने में बडा़ ही स्वादिष्ट लगता है और बनाने में भी बडा़ आसान होता है।

मटर कोफ्ता
मटर कोफ्ता में कई सारे मसाले पड़ते हैं जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन आप इसका स्वाद अपने हिसाब से तयं कर सकती हैं क्योंकि बहुत से लोग ज्यादा मसाला खाना पसंद नहीं करते।

बटर पनीर
पनीर अक्सर घर में सभी कि प्रिय होती है। यदि दीवाली में पनीर की रेसीपी ना बनाई जाए तो मजा़ नहीं आता। तो ऐसे में आप अपने परिवार के लिये बटर पनीर जरुर बनाइये।



Click it and Unblock the Notifications
