Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लाइफ में एक बार जरुर ट्राई करें मोदी के राज्य के ये 10 व्यंजन
जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से लोगों में गुजराती चीजों के प्रति रुझान बढ़ गया है। अगर गुजराती खाने की बात की जाए तो पूरे भारत में अब इसे एक अच्छी खासी पहचान मिल गई है।
READ: मैगी बैन हो गई तो क्या, उसकी जगह खाइये ये 10 टेस्टी स्नैक्स
भारत के लोग जितना मोदी जी के बारे में सोचते हैं, उतना ही शायद गुजरात के खाने के बारे में भी सोचने लगे हैं। जब तक मोदी जी ट्विटर पर भारत की विजय, अच्छे दिन आने वाले हैं जैसे, ट्वीट फिर से करें, तब तक हम आपको बताते हैं गुजरात की कुछ ऐसी फेमस और जायकेदार डिश, जिन्हें खाने के बाद आप भी कह उठेंगे... एक दिन तो गुजारिये गुजरात में!!

कढ़ी
गुजराती कढ़ी में एक मीठा सा स्वाद होता है, इस कढ़ी में गुजराती पकोड़ा होता है और यह थोड़ी थोड़ी सूप जैसी लगती है।

खांडवी
यह एक शानदार नाश्ता है जो हर गुजराती के घर में चाय का स्वाद बढ़ाता है। ना केवल गुजरात में बल्कि इसे बाहर भी खासा पसंद किया जाता है।

ढोकला
गुजरातियों के लिए ढोकला का वही महत्व है जो कि पंजाबियों के लिए लस्सी का। यह एक बेहतरीन नाश्ता है जो लगभग हर गुजराती को पसंद है।

चकली
गोल और कुरकुरी चकली के स्वाद को भला कौन भूल सकता है। यह विभिन्न त्योंहारों और उत्सवों पर भी बनाई जाती है और इसकी पैकिंग कर के भी भेजी जाती है।

थेपला
यदि आप एक लंबी यात्रा पर गुजरात जाते हैं तो पराठे जैसे लगने वाले थेपले का तीखा स्वाद लेना ना भूलें।

कचोरी
अगर बारिश का मौसम हो और मूंग की दाल की बनी हुई गुजराती कचोरियाँ हों तो क्या बात। इसके साथ यदि पोदीने की चटनी भी हो तो जायका और भी बढ़ जाएगा।

खिचड़ी
गुजराती खिचड़ी उन लोगों के लिए खास है जो अपने वजन को बढ़ाना नहीं चाहते। इसमें मसाले और सब्जियाँ होती हैं।

खाखरा
यह एक कुरकुरा नाश्ता है जो कि आचार और छाछ के साथ खाया जाता है।

श्रीखंड
गर्मियों में तरोताजा होने के लिए ताजे दही से बना गुजराती श्रीखंड काफी है। आपका कस्टर्ड और गुजरातियों का श्रीखंड बराबर है।

चूण्डों
यह एक गरम और मीठा आम का आचार है जो कि पराठों, थेपलों और प्लेन राइस के साथ खाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
