Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं
Cheese Paratha Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक के मन को ललचाएगा यह चीज़ पराठा, जान लीजिए आसान रेसिपी
Cheese Paratha Recipe: हर दिन एक जैसा खाना खाकर हम सभी को बोरियत होने लगती है। ऐसे में मन करता है कि छुट्टी के दिन कुछ अच्छा खाया जाए। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग वीकेंड पर बाहर जाना पसंद करते हैं या फिर रेस्त्रां से ऑर्डर करते हैं। ऐसे में उनके पैसे भी अधिक खर्च होते हैं और वे कई बार अनहेल्दी फूड भी खाते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप घर पर ही कुछ अच्छा व टेस्टी बनाएं।
अगर आपके घर में भी छुट्टी के दिन लोग बाहर से खाना ऑर्डर करने के लिए जिद करते हैं तो अब आप उनके लिए घर पर ही चीज़ पराठा बनाएं। चीज़ की मदद से बनने वाला यह पराठा खाने में तो बेहद टेस्टी होता ही है, साथ ही साथ इसे बनाना भी उतना ही आसान है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर चीज़ पराठा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
चीज पराठा के लिए सामग्री-
• 1 कप गेहूं का आटा
• एक चौथाई छोटा चम्मच नमक
• 1 चम्मच तेल
• आवश्यकतानुसार पानी आटा गूथने के लिए
• आधा कप कददूकस किया हुआ चीज़
• एक चौथाई कप बारीक कटा प्याज
• 1 या 2 हरी मिर्च - बारीक कटी हुई
• कुटी हुई काली मिर्च आवश्यकतानुसार
• पराठा सेकने के लिए आवश्यकतानुसार घी या तेल
चीज पराठा बनाने की विधि-
• सबसे पहले एक बाउल में आटा, नमक और तेल डालकर मिक्स करें।
• अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथें।
• अब आटे को 15-20 मिनट के लिये ढककर ऐसे ही छोड़ दें।
• जब तक आटा रेस्ट कर रहा है, तब तक हम चीज़ की स्टफिंग तैयार
करेंगे।
• एक प्लेट पहले चीज़ को कद्दूकस कर लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ
प्याज, हरी मिर्च और कुटी हुई काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
• ध्यान रखें कि आपको नमक डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि चीज़ में
पहले से ही काफी नमक होता है।
• अब आटे से दो छोटी लोइयां तोड़ लीजिए और उन्हें अपनी हथेलियों के बीच
रोल करें।
• बेलन की सहायता से इन्हें लगभग 4 से 5 इंच व्यास के गोल आकार में
बेल लीजिए। दोनों को इस तरह बेल लें।
• बेली हुई रोटी के बीच में चीज़ की स्टफिंग रखें और किनारों से लगभग 1
इंच खाली जगह रखें।
• अब दूसरी रोटी इसके ऊपर रखें और किनारों को अपनी उंगलियों से दबाकर
सील कर दें।
• अब पराठा एक बार फिर से बेलना शुरू करें।
• पराठा को सामान्य रोटी या चपाती के आकार का गोल बेल लें।
• अब तवे को गर्म करें और बेले हुए पराठे को तवे पर डालें।
• जब बेस थोड़ा सा पक जाए तो पराठे को पलट दीजिए।
• अब आप इस पर घी लगाएं औार दोबारा पलटें।
• दोनों साइड घी लगाकर पराठा को अच्छी तरह सेक लें।
• जब पराठा अच्छी तरह से पक जाए, तो इन्हें तवे से निकालें और गरमागरम
परोसें।
• आप पराठा को दही या अचार के साथ सर्व करें।
चीज़ पराठा कैसे बनाते हैं?
चीज पराठा बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको चीज और प्याज के साथ कुछ अन्य सामग्री की जरूरत होगी। हालांकि, अगर आप चाहें तो इसे बनाते समय अपनी पसंद के अनुसार कॉर्न या शिमला मिर्च जैसी कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं।
पराठे कितने प्रकार के होते हैं?
पराठा वास्तव में कई चीजों के बनते हैं। चीज पराठा के अलावा आलू पराठा, मेथी का पराठा, पनीर का पराठा, खोया पराठा और चिकन चीज़ पराठा आदि भी काफी फेमस है। हालांकि, आप अपनी पसंद के अनुसार पराठों में वैरायटी ला सकते हैं और इस तरह हर दिन एक नया टेस्ट पा सकते हैं।
पनीर और चीज़ में क्या अंतर है?
अक्सर घरों में पनीर पराठा और चीज पराठा काफी बनाया जाता है। पनीर और चीज दोनों ही डेयरी प्रोडक्टस हैं, लेकिन इसका टेक्सचर थोड़ा अलग होता है। मसलन, चीज़ गर्म करते ही लिक्विड जैसा पिघल जाता है और पनीर गर्म करने के बाद भी ज्यों का त्यों सॉलिड ही रहता है। पनीर और चीज से पराठा बनाने के अलावा आप अन्य भी कई रेपिसीज ट्राई कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











