Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पुरुष नींबू से ऐसे पाएं डैंड्रफ से छुटकारा
डैंड्रफ से बचने, इसे कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर साबित होते हैं। इस तरह के ज्यादातर उपचार नींबू से मिलने वाले साइट्रिस एसिड से किया जाता है। नींबू के रस और दूसरे प्राकृति तत्वों को आप नहाने से पहले या नहाने के बाद लगा सकते हैं।
READ: सर्दियों में रूसी दूर करने के लिये हेयर मास्क
दूसरे घरेलू औषधी आप नारियल तेल, जैतून तेल, सुपारी का तेल, पिपरमिंट का तेल, सिरका, दही और चाय के निचोड़ में नींबू का रस मिलाकर तैयार कर सकते हैं। ये सब पुरुषों में डैंड्रफ को नियंत्रित करते हैं।
READ: रूसी भगानी है तो लगाएं प्याज का रस
यह बालों की सफाई करने के साथ-साथ नमी भी प्रदान करते हैं और डैंड्रफ को कंट्रोल भी करते हैं। यह सिर की खाल और बाल को साफ और स्वस्थ रखते हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है। नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिस एसिड जकड़े हुए डैंड्रफ से निजात दिलाने में मदद करता है।

1. नारियल का तेल
नारियल तेल को परोक्ष आग पर गर्म कर इसे बाहर निकाल लें। अब इसमें दो चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाकर सिर का मसाज करें। शैंपू करने से पहले इसे करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। ऐसा आप सप्ताह में 2-4 बार करें। इससे धीरे-धीरे ही सही, पर प्रभावी रूप से डैंड्रफ खत्म होता है।

2. सुपारी का तेल
एक चम्मच सुपारी के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिला कर परोक्ष आग पर गर्म कर लें। अब इससे सिर पर सर्कुलर मसाज करें। सिर धोने से पहले इसे करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके अलावा डैंड्रफ हटाने के लिए आप नींबू के टुकड़े से सीधे भी मसाज कर सकते हैं।

3. सिरका
चार चम्मच सिरका और दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर सिर में लगाने से डैंड्रफ छू मंतर हो जाएगा। इसे गर्म करने की भी जरूरत नहीं होती। इस मिश्रण को आप रूई की गेंद के जरिए सीधे सिर पर लगा सकते हैं। इसके नियमित प्रयोग से डैंड्रफ आसानी से हट जाते हैं।

4. खट्टा दही और शहद
खट्टा दही, नींबू का रस और शहद को मिलाकर लगाने से भी डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। इसे सिर में लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। इसे सप्ताह में कम से कम 2-3 बार करें।

5. चाय
डैंड्रफ से छुटकारा पाने में चाय भी काफी असरदार होता है। आधे कप पानी में दो चम्मच चाय का पाउडर मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इस गाढ़े घोल को सिर में लगाएं। इसे करीब 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर सिर धो लें।

6. हॉट ऑयल ट्रीटमेंट
कैस्टर तेल, नारियल तेल और नींबू के रस को क्रमश: एक चम्मच, दो चम्मच और एक चम्मच के अनुपात में मिलाकर आप हॉट ऑयल ट्रीटमेंट भी कर सकते हैं। इस मिश्रण से आप सिर का सर्कुलर मसाज करें। अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहते हैं, तो करीब 20 मिनट तक सिर को गीले तौलिए से बांध कर रखें।

7. मेंहदी
चार-चार चम्मच नींबू का रस व कॉफी, दो कच्चे अंडे, एक चम्मच मेथी के दाने का पाउडर और पर्याप्त मात्रा में चाय के निचोड़ को आपस में मिला कर एक मोटा पेस्ट बना लें। अब इसे सिर पर लगाकर एक घंटे बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
