Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों में पड़ी गांठ को सुलझाने के आसान टिप्स
हो सकता है कि आप को अपने लंबे और घने बाल बहुत पसंद हों, लेकिन जब उनमें गांठ पड़ जाती है तो, समझो मूसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। बालों में गांठ पड़ना एक आम सी समस्या है और कई महिलाएं उससे छुटकारा पाने के लिये सीधे कैंची का सहारा लेती हैं। जो कि बहुत ही गलत बात है। मुझे याद है कि जब मेरे बालों में पिछली बार गांठ पड़ी थी, तब मैनें कंघी से अपने बालों को तेजी से खींच दिया था और मेरे काफी बाल मेरी मुठ्ठी में आ गए थे।
बालों को जितना हो सके प्यार से ट्रीट करना चाहिये। अगर बालों में गांठ पड़ गई हो, तो उसमें तेल लगाएं और एक मोटे दांतों वाली कंघी से संवारें। इससे आपके बाल सुलझ जाएंगें और बेकार में टूटेगें भी नहीं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही नायाब तरीके, जो बालों में गाठों को सुलझाने के लिये बड़ी ही काम आती है। सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार

नारियल तेल
बालों में गांठ को सुलझाने के लिये नारियल तेल का सहारा लें। नारियल तेल बालों को अच्छा पोषण देने में मदद करता है और बालों को सुलझाता है।

केले का मास्क
बालों को धोने और कंघी करने से पहले उस में केले का मास्क लगाएं।

शैंपू लगाने की सोचें
पूरे बालों को अच्छी तरह से शैंपू कर लें , इससे वह सुलझ जाएंगे।

साबुन
अगर आपका मूड शैंपू करने का नहीं है तो आप बालों में जिस जगह पर गांठ लग गई हो , उस पर साबुन लगा लें और फिर उसे पानी से मसल कर छुड़ा लें।

उंगलियों की मदद लें
अगर आप जल्दी में नहीं हैं तो आप उंगलियों का सहारा ले कर बालों की लटों को सुलझा सकती हैं।

बालों में कंघी करें
बलों को कंघी से हल्के हल्के सुलझाएं अच्छा होगा कि आप मेटल की कंघी लें, जिसके दांत काफी शार्प हों।

हॉट ऑलिव ऑइल
गरम गरम ऑलिव ऑइल से सिर की मसाज करें और फिर कंघी से बालों को आराम से झाड़ें। इससे बालों की नॉट सही हो जाएगी।

अंडे का सफेद भाग
बालों में अगर अंडे का सफेद भाग लगा कर मसाज की जाए तो बालों में शाइन भी आएगी और बाल मजबूत भी बनेगें।

सेफ्टी पिन
बालों में अगर नॉट पड़ गई हो तो उसे सेफ्टी पिन से भी खोला जा सकता है। ऐसा करते वक्त अपनी उंगलियां बचा कर रखें।

बटर
बालों बटर लगाइये जिससे बालों की उलझन खतम हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
