Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
नारियल पानी से चेहरा धोने के ये अनोखे फायदे नहीं जानते होंगे आप
नारियल पानी पीने के जितने लाभ है उतने ही ज्यादा इसे चेहरे पर लगाने के भी हैं। यह बालों और त्वचा के लिये अमृत के समान है।
इससे पहले की आप इसका प्रयोग करे, इसके ब्यूटी बेनिफिट जानना बहुत जरूरी है। नारियल पानी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन सी, एंजाइम्स, अमीनो एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं, जैसे मैगनीशियम और पोटैशियम।


अब आइये देखते हैं नारियल पानी को चेहरे की सुंदरता निखारने के लिये कैसे प्रयोग करें।

कोकोनट वॉटर फेस मास्क 1
चेहरे के लिये नारियल पानी से फेस पैक बनाने के लिये चाहिये- हल्दी, चंदन पावडर और नारियल पानी। हर पावडर का एक टीस्पून डाल कर साथ में 5 चम्मच नारियल पानी की मिक्स करे। अब इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर 20 मिनट तक लगा छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को नारियल पानी से धोएं और बाद में नल के पानी से धोएं ।

कोकोनट वॉटर फेस मास्क 2
इस पैक को बनाने के लिये मुल्तानी मिट्टी और नारियल पानी का प्रयोग करें।इस पेस्ट को पतला कोट चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर कुछ मिनट इंतजार कर के चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

कोकोनट वॉटर फेस मास्क 3
अपने चेहरे को रोजाना दो बार यदि नारियल पानी से धोएं तो चेहरा अंदर से साफ होगा। इसके लिये आपको सुबह उठते ही मुंह धोना होगा।

कोकोनट वॉटर बालों के लिये
बालों में लगाए जाने वाले तेल के साथ नारियल पानी मिक्स करें। फिर उंगलियों से सिर की मसाज करें। इससे स्कैल्प स्वस्थ होगा और सिर की खुजली और रूखापन दूर होगा। अगर सिर में रूसी है तो वह भी दूर होगी। नारियल के पानी से जुएं भी खतम होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
