Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मवाद से भरें मुहांसों के लिए लगाएं चेहरे पर ये फेसपैक
सुंदर साफ चेहरे की चाह हर किसी को होती है, लेकिन अगर चेहरे पर एक छोटा सा मुंहासा हो जाएं तो पूरे चेहरे की चमक और सुंदरता ही चली जाती है। अक्सर टीनएज में हार्मोन के बदलाव की वजह से चेहरे में मुहांसे निकल जाते है। कई बार ये मुहांसों सही ट्रीटमेंट नहीं मिलने की वजह से और हार्मोन बैलेंस बिगड़ने की वजह से मवाद से भर जाते हैं, जो दिखने में और भी बुरे दिखते हैं।
इस समस्या से निजात दिलाने वाले घरेलू उपायों में आपने लौंग के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मवाद से भरें मुंहासों को दूर करने के लिए लौंग का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, तो आइए जानते है कैसे?

लौंग में है एंटी बैक्टीरियल गुण
लौंग न केवल मुंहासों को दूर करता है, बल्कि इनके निशान को दूर करने में भी मदद करता है। लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह एक स्ट्रांग क्लींजर हैं। जो रोम-छिद्रों को साफ करता है, इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने है और इसे आगे फैलने से रोकता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है और इसमें पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन ए, सी से भरपूर होने के कारण मुंहासों को दूर करने के साथ रूप निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

मुंहासों के लिए लौंग का फेस मास्क
लौंग का मास्क एक केमिकल पील की तरह काम करता है, यह मृत त्वचा को दूर करता है, दागों को हल्का करता है और त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाता है। इस मास्क में मौजूद सेब में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा की नमी को बनाये रखता है और त्वचा के रोमछिद्रों से नमी को निकलने नहीं देता। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो त्वचा को स्वस्थ और चमकीला बनाए रखते हैं। इसके अलावा शहद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो त्वचा में निखार लाता हैं। आइए जानें लौंग का फेस मास्क कैसे बनता है।

लौंग के फेस मास्क के लिए सामग्री
- सेब - आधा सेब
- ग्रीन टी - थोड़ी सी
- लौंग का तेल - 4 बूंदे
- शहद - थोड़ा सा

स्टेप 1.
आधे सेब को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। सेब में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। जो चेहरे की मॉश्चराइजर बनाए रखता है और रोमछिद्र से ऑयल निकलने से रोकता है।

स्टेप 2 .
इसके बाद 1 कप पानी में ग्रीन टी की पत्तियों को उबालें और ठंडा होने के लिए रख दें। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सिडेंट से भरा ठंडा पदार्थ होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखने के साथ ही ग्लोइंग बनाता है। अब साथ में ही इसमें 4 बूंदे लौंग के तेल की बूंदों की डालें।

स्टेप 4.
इस मास्क को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए ऑर्गेनिक शहद मिलाए। शहद इसलिए क्योंकि इसमें अमीनो एसिड और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जो आपके चेहरे को हाइड्रेड और नर्म बनाने में हेल्पफुल हैं।

स्टेप 5 .
अब आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं, चेहरे पर जमीं सभी धूल मिट्टी हटा लें। अगर आपके चेहरे पर मेकअप है तो उसे अच्छे से उतारें।

स्टेप 6 .
आपका मास्क तैयार है। अब मास्की की पतली परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगाये। इसे 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। जब मास्क पूरी तरह से सूख जाये तो इसे हल्के-हल्के रगड़कर हटा दें।

स्टेप 7 .
फिर चेहरे को पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। सप्ताह में एक बार इस पैक का उपयोग जरूर करें। लेकिन इस फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि मास्क से हल्की सी जलन हो सकती है।

स्टेप 8 .
इस मास्क को लगाने से पस से मुंहासे तो दूर होते ही हैं साथ ही पुराने दाग भी हल्के हो जाते हैं और समय के साथ मुंहासे भी चले जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
