Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
त्वचा के रोमछिद्रो के लिए नेचुरल 'बॉडीगार्ड' है नींबू रस और नारियल का तेल
मुंहासे, ब्लैकहेड्स और दाग भरी त्वचा इन सभी स्किन प्रॉब्लम्स का मुख्य कारण है बढ़ता 'पॉल्युशन'। जिसके चलते त्वचा बेजान होकर डेड हो जाती है और स्किन के रोमछिद्र तक बंद हो जाते है। इससे न सिर्फ त्वचा को नुकसान उठाना पढ़ रहा है बल्की सेहत भी खतरें में है। ऐसे में यह अहम मुद्दा बन गया है कि त्वचा के रोमछिद्रों को कैसे खुला और साफ रखा जाए।
हालांकि मार्केट में इन दिनों त्वचा संबंधी हर समस्या के उपाय के तौर पर कोई न कोई कॉस्मेटिक प्रॉडेक्ट आसानी से मिल जाता है। लेकिन इस बात से भी नहीं मुकरा जा सकता कि इन सभी बाजारू चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के कारण त्वचा को बहुत से साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ते है। ऐसे में बेहतर है कि हम त्वचा के लिए दादी मां के प्राकृति नुस्खों को ही अपनाएं।

आज बोल्डस्कई पर हम आपसे शेयर कर रहें है, नींबू का रस और नारियल के तेल जैसे दो चमत्कारी प्रकृति चीजें, जिनके मिश्रण को लगाने से स्किन का ग्लो एक बार फिर से निखर उठेगा और बेजान हो चुकी आपकी त्वाचा में रंगत आ जाएगी। साथ ही साथ जानेंगे कि कैसे इस मिश्रण को बनाएं और कैसे इसे लगाएं, ताकि आपकी स्किन चमक उठें।

बैक्टेरिया का भी खात्मा
माना कि पॉल्युशन से घिरे इस वातावरण में स्किन केयर बहुत मुशिकल काम हो चुका है, लेकिन हमारी प्रकृति के पास आज भी ऐसी बहुत सी चीजे है। जिनके इस्तेमाल से हम त्वचा का बेहतर ख्याल रख सकते है। जैसे कि त्वचा को निखरी और एक बार फिर से जंवा बनाने के इस मिशन में आपके बेस्ट नेचुरल हथियार है नींबू का रस और नारियल का तेल। क्योंकि नींबू के पॉवरफूल एंटीऑक्सिडेंट और नारियल के तेल का मॉइश्चराइजर स्किन को फिर से एक बार तरोताजा कर देता है। इतना ही नहीं इन दोनों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टिरियल एजेंट्स भी पाए जाते है, जिससे त्वचा को नुकसान होने के चांस कम हो जात है। साथ ही साथ इन दोनों के मिक्सचर से इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्ट्रिया का भी खात्मा हो जाता है।

ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले, चेहरे पर माइल्ड फेशियल कर, गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
- फिर एक टी स्पून एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल का तेल लेकर, उसमे 1 टेबिल स्पून नींबू का ज्यूस मिलाएं।
- इस मिक्सचर को चेहरे के डेमिज ऐरिया पर लगाए।
- अब 5-10 मिनिट के लिए र्सक्यूलर मोशन में इससे मसाज करें।
- अब गुनगुने पानी में डूबें हुए कपड़े से चेहरा साफ करें।
- इस मिक्सचर को हफ्ते में 3-4 बार लगाएं। घर पर इस ब्युटी ट्रिटमेंट से आपको बहुत जल्द असर दिखेगा।
सावधानी: नारियल के तेल और नींबू के रस से बने इस मिक्सचर को अप्लाई करने से पहले चेहरे के छोटे से पैच पर लगा कर टेस्ट कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
