Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
डार्क सर्कल को 1 हफ्ते में गायब करे आलू, जानें लगाने का तरीका
अगर आप आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से परेशान हैं तो आलू का प्रयोग करना शुरु कर दें। इससे आपके डार्क सर्कल 1 हफ्ते में ही चले जाएंगे। आलू में ब्लीचिंग एजेंट होता है जो कि स्किन को लाइट करने में मदद करता है और आखो के नीचे से डार्क सर्कल हटाने में मदद करता है।

आलू में विटामिन सी, विटामिन ए, स्टार्च और एंजाइम होता है जो कि आंखों के आस पास की स्किन को नरिश कर के डार्क सर्कल हटाता है। इसमें anti-inflammatory गुण होता है जो कि आंखों के आस पास की सूजन को दूर करता है। आलू से स्किन में मॉइस्चराइजर भी आता है, जिससे स्किन दमकने लगती है।

कच्चे आलू का जूस
आलू को आप प्यूरी या स्लाइस के रूप में भी यूज़ कर सकती हैं।
विधि: एक बड़ा आलू छील कर घिस लें। फिर इसमें नींबू निचोड़ कर फ्रिज में रख लें। अब एक कॉटन बॉल को डिप कर के आंखों के आस पास लगाएं। आप इसको 20 मिनट तक आंखों पर लगा छोड़ भी सकती हैं। उसके बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इस प्रोसेस को रोजाना तब तक लगाएं जब तक कि डार्क सर्कल चले ना जाएं।

आलू की स्लाइस:
डार्क सर्कल को ठीक करने का यह सबसे सिंपल तरीका है।
विधि: एक आलू को फ्रिज में लगभग 1 घंटे के लिये रख दें। फिर इसके दो पतले स्लास काटें। इन स्लाइस से अपनी आंखों को ढंक लें। फिर 20 मिनट के बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें।

आलू और खीरा:
खीरे में कोलाजेन होता है, यह प्रोटीन होता है जो कि स्किन को टाइट बनाता है और स्किन को स्मूथ बनाता है। यह डार्क स्पॉट को हटाता है ओर स्किन को हाइड्रेट करता है।
विधि: एक आलू को छील कर घिस लें। इसमें से जूस निकाल लें और उसमें खीरे को भी घिस कर मिला लें। अब इस रस में कॉटन बॉल डुबोएं और आंखों पर रख लें। 20 मिनट के बाद इसे हटा कर ठंडे पानी से धो लें। इस प्रोसेस को दिन में 3 बार करें।

आलू, शहद और जैतून तेल:
शहद में anti-inflammatory गुण होते हैं जो कि स्किन को सूट करता है। जैतून तेल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और anti-inflammatory गुण होते हैं जो कि स्किन के लिये बेस्ट होते हैं। यह आंखों के आस पास डार्क एरिया को साफ करने में मदद करता है और स्किन टोन को लाइट बनाता है।
विधि: 1 आलू काट कर उसमें 1 टी स्पून शहद और 2 टी स्पून जैतून तेल मिला कर मिक्सर में पीस लीजिये। इस पेस्ट को आंखों के डार्क सर्कल पर लगाएं और 30 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। इस विधि को 3-4 बार करें।

आलू और नींबू का रस
नींबू के रस में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिससे आंखों के आस पास के डार्क सर्कल खतम करने में मदद मिलती है।
विधि: एक कटा हुआ आलू पीस कर उसमें 4 टी स्पून नींबू का रस मिलाइये। इस पेस्ट को फ्रिज में 1 घंटे के लिये रखिये। फिर पेस्ट फ्रिज से निकाल कर उसमें कॉटन बॉल डुबोइये और आंखों पर रख लीजिये। इसको 20 मिनट तक रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार कीजिये।

6. टमाटर और आलू प्यूरी:
टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है, जिससे स्किन का रंग हल्का होता है। इसको स्किन पर लगाने से डैमेज स्किन ठीक होती है।
विधि:
1 आलू और 1 टमाटर को पीस लें और पेस्ट बना लें। फिर उसमें कॉटन डिप कर के आंखों पर 20 मिनट तक के लिये रख लें। इस प्रोसेस को रोजाना करें जब तक कि रिजल्ट ना मिले।

7. बादाम तेल और आलू:
बादाम तेल में anti-inflammatory गुण होते हैं जो कि आंखों की सूजन को कम कर के डार्क सर्कल हटाता है। बादाम तेल में palmitic acid और retinol होता है जो कि आखों के नीचे की स्किन को मॉइस्चराइज करने मे मदद करता है।
विधि-
3-5 पीस बादाम को रातभर भिगो लें और फिर सुबह पीस कर उसमें घिसा आलू मिक्स कर लें। इस पेस्ट को आंखों पर लगा कर 20 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा हर दिन करें और बेस्ट रिजल्ट देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
