Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
महंगे ब्राइडल पैकेज पर खर्च करने के बजाय इन तरीकों से घर पर ही पाएं चमकदार त्वचा
जल्द ही शादी क सीज़न शुरु हो जाएगा और अगर आप भी इस बार दुल्हन बनने वाली हैं तो हमारे पास आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आप घर पर ही अपनी ज़िंदगी के इस सबसे खास दिन के लिए अपनी स्किन को डिटॉक्स कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे आसान से तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप घर पर ही तरोताज़ा और रेजुवनेट त्वचा पा सकती हैं।
हर एक सेशन के लिए सैलून में अपॉइंटमेंट लेना काफी महंगा पड़ता है इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही अपने नैचुरल और असरदार तरीकों से अपनी स्किन का ख्याल रखें।
तो चलिए शुरुआत करते हैं नैचुरल क्लींज़र से। ये है त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए बेस्ट क्लींज़र रेसिपी।

पार्सले वॉटर
ये त्वचा के रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करेगा और आपकी रंगत को भी निखारेगा।
क्या चाहिए
एक मुट्ठीभर पार्सले
1 कप पानी
क्या करें
पार्सले की ताज़ा पत्तियां लें और उन्हें एक पानी में उबाल लें।
इसे छानकर ठंडा होने के लिए रख दें।
इससे चेहरे को धोएं।
अब चमकदार त्वचा पाने के लिए नीचे बताए गए डिटॉक्स मास्क को ट्राई करें।

शहद और टमाटर के रस से बना मास्क
अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहैड्स या एक्ने है तो इस मास्क को ज़रूर ट्राई करें।
क्या चाहिए
2 चम्मच टमाटर का रस
1 चम्मच शहद
क्या करें
दोनों चीज़ों को मिक्स करें और चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 25 मिनट तक छोड़ने के बाद पानी से चेहरे को धो लें।

ग्रेप मास्क
इस मास्क से त्वचा में कसाव आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
क्या चाहिए
2 चम्मच अंगूर का रस
¼ चम्मच बेकिंग सोडा
1 चम्मच आटा
क्या करें
अंगूर के रस, बेकिंग सोडा और आटे को मिक्स करें। आप कोई भी आटा ले सकती हैं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें कोई गुठली ना पड़े। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद पानी से चेहरा धो लें।

केले का मास्क
अगर आपकी रूखी और बेजान त्वचा है तो आपके लिए ये मास्क बहुत बढ़िया रहेगा।
क्या चाहिए
½ पका हुआ केला
1 चम्मच शहद
2 चम्मच खट्टी दही
कैसे करें
केले को मैश करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
इसमें शहद और क्रीम मिलाएं और केले के साथ मिक्स कर लें।
अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी मास्क
ये मास्क आपकी स्किन के रोमछिद्रों को गहराई से साफ करके त्वचा को रेजुवनेट करेगा।
क्या चाहिए
3-4 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच योगर्ट
2 चम्मच नींबू का रस
क्या करें
पहले थोड़ी-सी स्ट्रॉबेरी लें और उसे मैश करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
अब इसमें एक चम्मच अनफ्लेवर्ड योगर्ट डालें और 1 चम्मच कच्चा शहद स्ट्रॉबेरी पेस्ट में डालें।
अब थोड़ा-सा ताज़ा नींबू का रस डालें और इन सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
रेजुवनेट और तरोताज़ा स्किन के लिए पानी से इसे साफ कर लें।

एवोकैडो और शहद का मास्क
अगर आपकी रूखी और खुजली वाली स्किन है तो एवोकैडो मास्क आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
क्या चाहिए
1 एवोकैडो
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नारियल तेल
क्या करें
एक पका हुआ एवोकैडो लें और उसे मैश करके पेस्ट तैयार कर लें।
इसमें कच्चा शहर और नारियल तेल मिलाएं और इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे चेहरे पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए सूखने दें।
अब एक कपड़ा लें और उसे गुनगुने पानी में डुबोएं। इससे चेहरे को साफ करें और इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइज़र क्रीम लगाकर स्किन को मॉइश्चराइज़ करें।



Click it and Unblock the Notifications
