Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शरीर के अनचाहे बाल से हैं परेशान तो ये है उपाय

चेहरे या शरीर से अनचाहे बालों को हटाने की परंपरा न केवल महिलाओं में ही बल्कि पुरुषो में भी आम बात हो चुकी है। लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल, कई महिलाओं को परेशान कर देते हैं जिसके लिये वे तरह तरह के प्रयोग आजमाती हैं। चेहरे पर अनचाहे बालों का होना डिप्रेशन, PCOS या हाई टेस्टोस्टेरोन का नतीजा माना जाता है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको बहुत ही आसान से आयुर्वेदिक तरीके बताएंगे, जिसकी सहायता से आपको अपने चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में हेल्प मिलेगी। अगर आप सोंचती हैं कि इसका प्रयोग करने से आपको कोई लाभ नहीं मिला तो, आपकी जानकारी के लिये बता दें कि आयुर्वेदिक विधि को अपना काम करने में थोड़ा लंबा समय लगता है।

कई महिलाएं बाजारू क्रीम और लोशन छोड़ कर केवल आयुर्वेदिक नुस्खों पर ही भरोसा जताती हैं। एक और अहम बात यह भी है कि अगर आप किसी नुस्खे में हल्दी का प्रयोग कर रही हैं तो किचन में प्रयोग की जाने वाली हल्दी न लें क्योंकि इसमें कैमिकल और कलर मिला हुआ होता है। आयुर्वेदिक नुस्खों के लिये आपको खड़ी हल्दी प्रयोग करनी चाहिये। अब इाये देखें असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे...
1. चीनी
अगर आप अपने अनचाहे बालो को हटाने के लिये वैक्सिंग करवाती हैं तो आप एक चीनी वाला वैक्स घार पर ही तैयार कर सकती हैं। चीनी को पिघला कर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं और वैक्स की तरह प्रयोग करें। चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिये इसे चेहरे पर हल्के हल्के रगड़े। इसको लगाने से पहले अपने चेहरे को पानी से गीला कर लें। फिर यह प्रोसेस करें। आपको यह प्रोसेस कम से कम हफ्ते में दो बार करना होगा।
2. हल्दी और उड़द की दाल
आप इन दोनों का पावडर बना कर पानी में मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से अत्यधिक तेल नहीं निकलेगा और चेहरे से अनचाहे बाल भी आना कम हो जाएंगे।
3. अंडा
1 अंडा लें और उसे तोड़ कर उसके सफेद भाग को निकालें, फिर उसका पेस्ट बनाएं और उसमें आटा मिला लें। फिर इसे 10 मिनट के लिये चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के बाद रगड़ कर साफ करे और फिर चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार यह उपाय करें और चेहरे के अनचाहे बाल हटाएं। इससे चेहरा साफ हो जाएगा।
4. बेसन
बेसन को इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम होने के साथ ही बाल रहित भी होती है। इसके लिए थोड़े से बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर पैक बनाकर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। इस पैक को आप रोज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा थोड़ा सा बेसन, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो दिन लगाइये। अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।
5. कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में पैपेन नामक सक्रिय एंजाइम होता है जो बालों की जड़ को ढीला कर के उखाड़ता है और बालों के विकास को सीमित करने में सक्षम होता है। पपीता संवेदनशील त्वचा के लिए अपेक्षाकृत अधिक उपयुक्त होता है। इसके पैक को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच पपीते का पेस्ट और आधा चम्मच हल्दी पाउडर लेकर पेस्ट बना लें। 15 मिनट के लिए इस पेस्ट से अपने चेहरे पर मसाज करें और पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे एक सप्ताह में दो बार करने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
