Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
किन चीज़ों की कमी से होते हैं डार्क सर्कल?

महिलाओं की त्वचा से संबंधित सबसे बड़ी समस्या में से एक है डार्क सर्कल। मौजूदा समय में तकरीबन सभी लोग तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं और उसके बदले में उन्हें मिल रहे हैं आंखों के नीचे ज़िद्दी काले घेरे। सिर्फ नींद की कमी से ही डार्क सर्कल की समस्या नहीं होती है। बल्कि हार्मोनल असंतुलन, असंतुलित डाइट, विटामिन की कमी, एलर्जी और कई बार आंखों को तेज़ी से रगड़ने से भी डार्क सर्कल होते हैं।

आंखों के नीचे बढ़ता कालापन अनुवांशिक भी हो सकता है और उम्र बढ़ने के साथ स्थिति और ख़राब भी हो जाती है। लेकिन ज़्यादातर लोगों में डार्क सर्कल की समस्या विटामिन की कमी की वजह से होती है। इस आर्टिकल के ज़रिए जानते हैं कि कौन से विटामिन की कमी के कारण डार्क सर्कल की समस्या पैदा होती है। और इससे छुटकारा पाने के लिए आपको किन चीज़ों के सेवन की ज़रूरत है।
इन विटामिन की कमी से होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे

आयरन
आयरन की कमी का मतलब है कि सेल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से आंखों के आसपास कालापन आ रहा है। जो लोग एनीमिया के शिकार होते हैं और शरीर में आयरन की मात्रा बहुत कम होती है उनके आंखों के नीचे की त्वचा बेजान हो जाती है। आप हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, पालक, दाल, बीन्स, नट्स, ब्राउन राइस, गेहूं, सूखे मेवों से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन के
स्किन केयर में जिन विटामिन का इस्तेमाल किया जाता है उनमें विटामिन के काफी अहम है। इस विटामिन का सबसे प्रमुख काम डार्क सर्कल को ठीक करना ही है। जब शरीर में विटामिन के की कमी होती है तब आंखों के आसपास की जगह की केपेलेरिस डैमेज होने लगती है जिसके कारण आंखों के नीचे कालापन आने लगता है। हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, पालक, फूलगोभी, ब्रोकोली, पत्तागोभी, मछली, मीट और अंडों में विटामिन के पाया जाता है।

विटामिन ई
विटामिन ई आपकी त्वचा को दमकता हुआ और फ्रेश रखता है। विटामिन ई की कमी के कारण त्वचा बेजान और उम्रदराज नज़र आती है। इसके अलावा विटामिन ई पफीनेस को ठीक करने में मदद करता है और ये डार्क सर्कल पर भी असर दिखाता है। आप विटामिन ई सूरजमुखी के तेल, मूंगफली, बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक, ब्रोकोली आदि से हासिल कर सकते हैं।

विटामिन सी
ज़्यादातर लोगों को लगता है कि विटामिन सी सिर्फ ठंड से बचने में मदद करता है लेकिन ऐसा नहीं है। ये डार्क सर्कल को ट्रीट करने में अहम भूमिका अदा करता है। विटामिन सी त्वचा का लचीलापन बनाये रखने में मदद करता है और ये ब्लड वेसल्स को मज़बूत करके ये सुनिश्चित करता है कि आंखों के आसपास की त्वचा स्वस्थ रहे। विटामिन सी त्वचा की रंगत को हल्का भी करता है। आप सिट्रस फल, नींबू, आलू, टमाटर, पालक, फूलगोभी, ब्रोकोली से विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन ए
विटामिन ए एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो एक बेहतरीन एंटी एजिंग विटामिन की तरह काम करता है। विटामिन ए झुर्रियों से लड़ता है, कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और आंखों के नीचे आए कालेपन को कम करने में मदद करता है। विटामिन ए की पूर्ति के लिए आप कॉड लिवर ऑयल, मक्खन, पपीता, तरबूज़, एप्रीकॉट, आम आदि का सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
