Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रिस्पी मीठी मठरी रेसिपी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
घर पर अगर कुछ मीठा बना कर कई दिनों तक रखना हो तो, आप मीठी मठरी बना सकती हैं। इसको आप चाहें तो किसी त्योहार के आने पर बना सकती हैं या फिर घर में बच्चों को भूख लगने पर देने के लिये। यह मीठी मठरी स्वाद में काफी लाजवाब होती है। अगर इस मठरी में हवा न लगे तो यह क्रिस्पी मीठी मठरी दो महीने तक चलती है। तो चलिये जानते हैं कि यह क्रिस्पी मीठी मठरी की विधि क्या है ।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- गेहूं का आटा- 1 1/2 कप
- रवा- 1/4 कप
- घी- 1/4 कप
- चीनी- 1/4 कप
- तिल- 2 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिये
- पानी- 1/4 कप
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी घोल कर उसकी चाशनी बना लें।
- जब चाशनी ठंडी हो जाए तब आगे का काम शुरु करें।
- एक बर्तन में आटा, रवा , घी और तिल मिक्स करें।
- उसके बाद उसमें चाशनी का घोल मिक्स करें और टाइट आटा गूथ लें।
- आटे को गीले कपड़े से 15 मिनट के लिये ढंक दें।
- फिर 15 मिनट के बाद अपनी हथेली पर नींबू के समान आटा लें और उसे दबा दें।
- इसे मठरी का आकार दें।
- अब एक कढाई में तेल डाल कर गरम करें और इन तैयार मठरी को तल लें।
- मठरी को गोल्डन ब्राउन तलें और एक अलग प्लेट में निकाल लें।
Comments
English summary
Crispy Sweet Mathri Recipe
Story first published: Saturday, October 25, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2014



Click it and Unblock the Notifications
