Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गुजराती फाफड़ा बनाने की विधि
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
फाफड़ा गुजरात का एक फेमस स्नैक है जो कि गरमा गरम जिलेबी की साथ खाया जाता है। अगर आप कभी गुजरात नहीं गईं और इसे खाने का मौका नहीं मिला तो चिंता ना करें। आज हम आपको गुजराती फाफड़ा बनाना सिखाएंगे।
READ: लाइफ में एक बार जरुर ट्राई करें मोदी के राज्य के ये 10 व्यंजन
फाफड़ा का आटा गूथते हुए एक चीज़ का हमेशा ध्यान रखें कि आटा ना तो ज्यादा नरम हो और ना ही ज्यादा सख्त। इसके अलावा इसे हमेशा गरम गरम तेल में ही तला जाना चाहिये। तो देर किस बात की आइये जानते हैं फाफड़ा बनाने की एकदम सरल विधि।

सामग्री-
- बेसन- 2 कप
- बेकिंग सोडा- चम्मच
- अजवाइन पावडर- चम्मच
- मिर्च पावडर- चम्मच
- हरी मिर्च- 4 से 5
- नमक
- तेल
विधि -
- एक कप लें और उसमें एम एल पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं।
- फिर इसमें बेसन, अजवान पावडर और मिर्च पावडर मिक्स करें।
- इस मिश्रण का आटा तैयार कर लें।
- फिर आधे घंटे बाद आटे में दो चम्मच तेल मिलाएं और अच्छी तरह से चिकना कर लें।
- आटे की छोटी छोटी लोइयां बनाएं और लोई को एक चिकनी सतह पर रख कर, लोई को थोड़ा लंबा कर के और सतह के ऊपर हथेली के नीचे रख कर दबाती जाएं।
- दबाते हुए लोई को आगे की ओर फैलाती जाएं और पतली पट्टी की तरह बनाएं।
- अब गरम तेल की कढ़ाई में फाफड़ा तल लें, जब यह दोनों और गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे निकाल लें।
- अब आप इस गरमा गरम फाफडे़ को चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Easy And Simple Fafda Recipe
Story first published: Sunday, February 7, 2016, 9:03 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2016



Click it and Unblock the Notifications