Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
डायबिटीज मरीजों को जरुर खानी चाहिए ये चीजें, नहीं पड़ेगी इंसुलिन इंजेक्शन की जरुरत
अगर आपको डायबिटीज टाइप 2 है तो आपको अपने खानपान से जुड़ी आदतों का ध्यान रखना होता हैं। आप क्या खा रहे हैं इसके बारे में आपको सही जानकारी होनी जरुरी है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही की वजह से भी डायबिटीज के मरीज को समय के साथ दिल और गुर्दों की बीमारियां घेर लेती हैं।
शरीर में इंसुलिन का स्तर गिरने लगता है तो शुगर के मरीजों को अलग से इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है। लेकिन अगर सही खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण रखा जाए तो डायबिटीज जैसी गंभीर रोग के होते हुए भी इंसान स्वस्थ जीवन जी सकता है। तो आइए जानते वो कौन से डायबिटीज में क्या खाना सही में हेल्दी होता है।

मेथी
आयुर्वेद के नियमों के अनुसार अगर किसी को मधुमेह की बीमारी है तो उसे रोज सुबह खाली पेट मेथी के पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ करना चाहिए। मेथी से शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है जिससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है।

करेला
नियमित रूप से करेला का सेवन करने से शरीर में मधुमेह की बीमारी के असर को कम करता है। इसी में शामिल में करेला। जिसके कड़वे स्वाद में छुपा है सेहत का खजाना। डायबिटीज की तकलीफ होने पर सुबह करेले के जूस का सेवन असरकारक है।

हल्दी
वैसे तो हल्दी का सेवन भारतीय खानों में किया ही जाता है। लेकिन अगर किसी को टाइप टू डायबिटीज की बीमारी है तो उसे हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन नामक सक्रिय घटक होता है जो डायबिटीज को रोकने में मदद करता है।

बेरी
बेरी जैसे फलों का सेवन जो स्वाद में थोड़े खट्टे होते हैं, करने से भी शुगर नियंत्रित रहती है। खून में शुगर का स्तर सामान्य रखने और इन्सुलिन की मात्रा को सही रखने में यह मदद करता है।

मिस्सी रोटी
मधुमेह से पी़ड़ित व्यक्ति को केवल गेंहू के आटे की रोटी नहीं खानी चाहिए। इस आटे में चने का आटा मिलाकर उसकी रोटी का सेवन करने से शुगर नियंत्रित होता है क्योंकि चने के आटे में ग्लिसेमिक इंडेक्स 70 होता है और गेंहू के आटे में सौ होता है।

डेयरी आइटम
ग्रीक योगर्ट, कोटेज चीज और अंडे खाने से भी मधुमेह की समस्या दूर होती है। इन सबमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। और प्रोटीन मधुमेह की समस्या को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications