Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिये 30 आहार
अगर आप पर भी बॉडी बिल्डिंग का जुनून सवार है तो अभी से ही हेल्दी डायट लेना शुरु कर दें। अच्छी बॉडी वाले व्यक्ति अपने डायट में ऐसे खास आहार लेते हैं जिससे उनकी बॉडी मसल्स तुरंत बने। आज बॉडी बिल्डिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढता नजर आ रहा है। बच्चे क्या और बूढ़े क्या, जिसको देखो वही जिम में जा कर घंटो पसीना बहा रहा है। मगर दोस्तों जिम में जा कर केवल पसीना बहाने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर आपको अच्छी बॉडी चाहिये तो, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरे आहार ग्रहण करने होगें।
बॉडी बिल्डिंग के लिये आपको चीनी, कार्ब और अतरिक्त वसा वाले भोजन पर रोक लगानी होगी। कुछ लोग जिन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक होता है वे अपने आहार में केवल अंडा, चिकन ब्रेस्ट और ब्राउन राइस ही खाते हैं क्योंकि उन्हें अन्य आहारों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। पर दोस्तों अगर आप भी बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं तो हम आपको ऐसे अहारों की जानकारी देगें, जिसे नियमित खाने से आपकी बॉडी जल्द बनेगी।
बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों को शक्ति की बहुत जरुरत होती है साथ ही अगर उनका इम्मयून सिस्टम मजबूत न हो तो, कई प्रकार की बीमारियां भी लग जाती हैं। ऐसे में जरुरी है कि वे ऐसे आहार खाएं जिससे उनकी बॉडी भी बने, एनर्जी भी प्राप्त हो और उनका इम्मयून सिस्ट भी मजबूत हो।

अंडा
बॉडी बिल्डिंग के लिये अंडे से अच्छा कुछ नहीं हो सकता क्योंकि इसके सफेद भाग में 84 प्रतिशत प्रोटीन और 0 प्रतिशत वसा होती है। अंडे को हमेशा उबाल कर ही खाना चाहिये। मसल्स बनाने के लिये आपको एक दिन में 5-6 अंडे तक खाने की जरुरत है।

क्रैब
सीफूड के फायदे के बारे में किसी को नहीं पता है कि इसमें तरह-तरह के न्यूट्रियंट्स पाए जाते हैं और इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती।

मटन
यह प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन बी से भरा होता है। हफ्ते में एक बार मटन जरुर खाएं लेकिन कोशिश यह करें कि मटन फ्राई ना किया हुआ हो।

मछली
आपकी मासपेशियों को बढने के लिये मोनो सैचुरेटेड फैट की आवशयकता होती है। वर्कआउट करते समय शरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है तो ऐसे में शरीर में जमा मोनो सैचुरेटेड फैट ही शरीर में एनर्जी बढाता है।

घोंघा
पुरुषों के लिये यह एक स्पेशल बॉडी बिल्डिंग आहार है। इसमें विषेश प्रकार का समुंद्रिय पोषक मिला होता है जो कि टेस्ट्रोस्ट्रॉन बढाने में भी मदद करता है।

ओट्स
शरीर में अपचय की प्रक्रिया बढाने के लिये ओट्स खाइये। इसको खाने से शरीर में फैट नहीं जमता।

पनीर
इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता और बहुत ही ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिये यह बॉडी बिल्डिंग के लिये अच्छा होता है।

ब्रॉकली
इसमें विटामिन सी होता है जो कि शरीर में सेल्स को तुरंत खराब नहीं होने देती और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है।

मूंगफली
पीनट बटर या फिर मूंगफली खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसको खाने से बहुत देर तक भूंख नहीं लगती।

केला
इसे खाने से शरीर की प्रतिरक्षा बढती है और यह प्रोटीन बढाने में भी मददगार होता है।

पालक
अगर बॉडी बनाने वाले इसे नियमित खाएं तो उनकी बॉडी जल्दी बनेगी।

मिर्च
लाल या हरी मिर्च बॉडी बिल्डिंग के लिये अच्छे फूड माने जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने के लिये और अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिये जाने जाते हैं।

ब्लूबैरी
इनमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व पाया जाता है, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही यह शरीर में सेलुलर इलास्टिसिटी बनाने में भी मदद करती है।

ग्रीन टी
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को जन्म देती है जिससे बॉडी बिल्डर्स का इम्मयून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियां दूर होती हैं।

शकरकंद
इसमें सेहतमंद कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो कि बॉडी बनाने वालों को सख्त जरुरत होती क्योंकि इसेस उन्हें वर्कआउट करने के लिये स्टैमिना मिलता है।

टमाटर
इमसें विटामिन ए होता है जो कि बॉडी बिल्डिंग के लिये अच्छा माना जाता है। इससे फैट भी बर्न होता है और मस्लस में खिंचाव भी कम होता है।

अंजीर
यहां पर हम ताजी अंजीर की बात कर रहे हैं न कि सूखी अंजीर की। यदि इसे रोज खाया जाए तो इससे बॉडी तगड़ी बनती है। दिन में एक अंजीर का फल खाना चाहिये।

मशरूम
सफेर रंग के मशरूम लाभदायक होते हैं। इसमें बहुत सारा पोषण होता है जिससे मासपेशियां बनने में मदद मिलती है।

टोफू
इसमें वह सब पाया जाता है जो मीट में होता है। इसमें अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस पदार्थ पाया जाता है जिससे मासपेशियां बड़ी तेजी से विकसित होने लग जाती हैं।

दालें
आपको दाल रोज खानी चाहिये क्योंकि इसमें बहुत सारा प्रोटीन और पोषण होता है।

दही
इसमें बहुत सारा कॉप्लेक्स शुगर और घुलनशील प्रोटीन होता है। यह वर्कआउट करने के लिये शक्ति प्रदान करता है।

पाइनएप्पल
अगर आपको अच्छी मसल्स बनानी है तो आप ताजा पाइनएप्पल खाएं। इससे वर्कआउट के लिये एनर्जी मिलती है।

जैतून का तेल
अपने वेजिटेबल ऑयल को बदल कर जैतून तेल खरीद लीजिये। इसमें आवश्यक फैटी एसिड और मोनोसैच्युरेटेड फैट्स होते हैं जो कि मसल्स बनाने में उपयोगी होते हैं।

चॉकलेट
डार्क चॉकलेट बॉडी बनाने के लिये सबसे अच्छे पदार्थ माने जाते हैं। हफ्ते में एक बार डार्क चॉकलेट जरुर खानी चाहिये ।

अलसी
इन दानों में बहुत सारा प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। बॉडी बिल्डिंग के लिये और शारीरिक गतिविधी बढाने के लिये यह जरुर खाएं।

बादाम
बॉडी बिल्डिंग के लिये बादाम बहुत अच्छे स्नैक्स माने जाते हैं। इसमें बहुत सारा अमीनो एसिड होता है जो कि मसल्स बनाने में उपयोगी होते हैं।

रिकोटा
यह एक इटैलियन चीज़ होती है जो कि भेड़ के दूध से बनी होती है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बॉडी भी मजबूत बनती है।

चुकंदर
इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जिससे बॉडी बिल्डर की गतिविधी अच्छी हो जाती है। इसे पहले उबाल कर तब सब्जी के रूप में प्रयोग करना चाहिये।

चिकन
चिकन ब्रेस्ट या केवल चिकन खाने से आपको हाई क्वालिटी का प्रोटीन मिलेगा। इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता इसलिये इसे जरुर खाएं।

एवोकाडो
एक साधारण से एवोकाडों में 20 जरुरी पोषक तत्व, 250 कैलोरी, 10 ग्राम फाइबर और 15 ग्राम मोनोसैच्युरेटेड फैट मिल जाएंगे। इसका सेवन करने से बॉडी अच्छी बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
