Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम खाने के लिए अपनाएं ये तरीके
आज कल हर कोई अपनी सेहत पर खास ध्यान दे रहा है। कौन नहीं चाहेगा कि उनका फिगर अच्छा हो और वह फिट और सेक्सी दिखे। यही वजह है कि ज्यादातर लोग जिम जाते हैं और डाइट पर खास ध्यान देते हैं। यह तरीका कारगर तो है, पर रोज एक्सरसाइज करना और डाइट मेनटेन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। याद रहे, फिट रहने के लिए डाइट काफी महत्वपूर्ण है और आपको ठीक से और कम खाना चाहिए।
हर फिटनेस और हेल्थ इंस्ट्रक्टर का एक ही मंत्र होता है- कुछ घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो आपको इस पर अमल करना होगा। सबसे अच्छा यह रहेगा कि आप कम खाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। यह वजन कम करने और वजन बढ़ाने की दृष्टि से भी अच्छा रहेगा। कई बार ऐसा होता है कि हम तब तक कुछ नहीं खाते जब तक कि भूख न लग जाए। ऐसे में हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे शरीर में फैट और केरोली जमा होती है।
आपको नियमित रूप से आहार लेना चाहिए और बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जो कम खाने में कारगर साबित होगा।

1. छोटी थाली का इस्तेमाल करें
जब भी आप खाना खाएं तो इसके लिए छोटे बरतन का इस्तेमाल करें। अपनी थाली और कटोरे पर भी ध्यान दें। हालांकि साइज इतना बड़ा तो होना ही चाहिए जिसमें पर्याप्त भोजन समा जाए। अगर आप खाने के लिए बड़े प्लेट का इस्तेमाल करेंगे तो कहीं न कहीं ज्यादा खा लेंगे। कटोरे के साथ भी यही स्थिति होती है। कम खाने का यह एक आसान तरीका है।
2. ध्यान केंद्रित करें
खाना खाते समय कोई और काम न करें। जब आप टीवी देखते हुए, मोबाइल यूज करते हुए या किताब पढ़ते हुए खाना खाएंगे तो जाने अनजाने आप ज्यादा खा लेंगे। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप खाने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। तो अगली बार जब आप खाना खाएं तो खुद को किसी दूसरे काम में न उलझाएं।
3. पानी पीएं
कई बार ऐसा होता है कि आप को प्यास लगती है, लेकिन आपको भूख का एहसास होता है और आप कुछ खाने लग जाते हैं। ऐसा सबसे के साथ होता है। इसलिए अगर आप असमय भूख का एहसास करें तो पहले पानी पीएं। इसके बाद भी अगर भूख बरकरार रहे तो, फिर कुछ खा लें। साथ ही भोजन के बीच में भी पानी पीने की आदत डालें। इससे आप कम खाएंगे। कम खाने का एक सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप हर बार भोजन से पहले पानी पीएं।
4. धीरे-धीरे खाएं
कभी भी जल्दबाजी में खाना न खाएं। इससे भोजन की मात्रा पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। साथ ही यह भी जरूरी है कि आप खाने को अच्छे से चबा कर खाएं। अगर खाना अच्छे से टूटेगा, तो यहा आसानी से पच भी जाएगा। अगर खाना ठीक से चबाया नहीं जाता है, तो फैट आसानी से नहीं टूटता है, जिससे पाचन में परेशानी होती है। इसलिए खाने को ठीक से चबा कर खाएं।
5. पैक्ड फूड से बचें
पैक्ड फूड खाने से हमेशा बचें। इससे आपका खाने की मात्रा पर कंट्रोल नहीं रह जाता है। खाने के लिए आप थाली, कटोरा, टिसू और नेपकीन का इस्तेमाल करें। खाने के पैकेट और बॉक्स से तो बचना ही चाहिए। कम खाने का यह एक कारगर तरीका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
