Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्लैट पेट के लिये खाइये ये फूड
पेट की चर्बी घटाना आसान है पर वहीं पर बेट के निचले भाग की चर्बी घटाना थोड़ा मुश्किल है। हमारी लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो चुकी है कि हम ना चाह कर भी अपने शरीर का वजन बढ़ाते चले जा रहे हैं। कुछ लड़कियों का पूरा शरीर देखने में पतला लगता है पर पेट काफी ज्यादा निकला होता है। लेकिन जब आप किलो भर वजन कम करने लगेगीं तो बैली फैट अपने आप ही खतम होने लगेगा।
बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड बताएंगे जिसे खाने से आप अपने पेट के निचले भाग की चर्बी को कम कर सकते हैं। हम आपको कोई डाइट करने के लिये नहीं बोल रहे हैं, बल्कि यह ऐसे खाघ पदार्थ हैं, जो जल्दी से वजन कम करते हैं, जैसे नींबू पानी, जड़ी बूटियां, ग्रीन टी आदि।

पानी
पेट के नीचे की चर्बी को घटाने के लिये हर रोज 7 से 8 गिलास पानी जरुर पियें। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी और आपका मैटाबॉलिज्म बढेगा।

जड़ी बूटियां
आपको सोडियम लेना कम करना होगा नहीं तो शरीर में पानी की मात्रा बढेगी और आप मोटे लगेगें। भोजन में नमक की मात्रा को केंट्रोल करें और इसे कंट्रोल करने के लिये कुछ तरह की जड़ी बूटियों का सेवन करें। त्रिफला खाएं और वजन घटाएं।

शहद
मोटापा बढने की एक और वजह है, वह है चीनी की मात्रा। चीनी की जगह पर आाप शहद का सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी
आप अपनी सुबह की कॉफी या चाय में दालचीनी पाउडर डाल कर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकती हैं। यह एक चीनी को रिपलेस करने का एक अच्छा तरीका भी है।

मेवे
फैट को कम करने के लिये आपको फैट खाना पडे़गा। जी हां, कई लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं, लेकिन मेवों में अच्छा फैट पाया जाता है। तो ऐसे में आब बादाम, मूगंफली और अखरोट आदि का सेवन करें। इनमें हेल्दी फैट होता है जो शरीर के लिये जरुरी होता है।

एवोकाडो
इसमे ऐसा वसा होता है जो शरीर के लिये आवश्यक होता है। इसका जूस पीने से आपका पेट पूरे दिन भरा रहेगा और आप ओवर ईटिंग नहीं करेगें।

संतरा
आप को जब भी भूख लगे , तो उस समय अपने पर्स या बैग में संतरे रखें। इससे पेट भी भरा रहेगा और आप मोटे भी नहीं होगें।

दही
अगर आपको पतला होना है तो अनहेल्दी डेजर्ट खाने से बचें और इसकी जगह पर दही खाएं। इसमें बहुत सारा पोषण होता है और कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती।

ग्रीन टी
दिन में एक कप ग्रीन टी पीने से लाभ मिलता है। इससे शरीर का मैटाबॉलिज्म बढता है और फैट बर्न होता है।

सालमन
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर के लिये जरुरी वसा है और शरीर को अच्छे से कार्य करने के लिये मदद करता है। यह फैट आपका पेट पूरे दिन भरा रखता है और ज्यादा खाने से बचाता है।

ब्रॉकली
इसमें विटामिन सी होता है और साथ ही यह शरीर में एक तत्व बनाता है जो कि शरीर फैट से एनर्जी को बदलने में प्रयोग करता हटै।

नींबू
रोज सुबह नींबू पानी पीने से आपकी चर्बी कम हो सकती है। अगर पानी गर्म हो तो और भी अच्छा है। इसमें शहद मिला कर पीजिये।

कच्चा लहसुन
कच्चा लहसुन चबाने से पेट की निचले भाग की चर्बी कम होगी। अगर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस छिड़क दिया जाए तो और भी अच्छा। इससे पेट भी कम होगा और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहेगा।

अदरक
अपने भोजन में अदरक शामिल करें क्योंकि इसे खाने से पेट के निचले भाग की चर्बी कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि इंसुलिन को बढने से रोकता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
