Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पीनट बटर खाने के फायदे ही फायदे
आज जब भी घर का सामान लाने के लिये फूड स्टोर में जाती होंगी तब आपको वहां पर किसी शेल्फ पर पीनट बटर की बॉटल रखी मिलती होगी। हो सकता है कि आप उसे नजरअंदाज कर देती हों या फिर यह भी हो सकता है कि आप उसे अपने बच्चे के लिये खरीद लेती हों। बहुत से लोगों को पीनट बटर खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं पता। पीनट बटर मूंगफली और वेजिटेबल आइल्स से मिलकर बनता है ,इसमें फैट होता है पर इस तरह का फैट सेहत और विकास के लिये लाभकारी है।
पिनट बटर में ऐसे - ऐसे गुण होते हैं जो आपके हार्ट को हेल्दी और दिमाग को तेज बनाते हैं। बच्चों को पीनटर बटर जरुर खिलाना चाहिये क्योंकि इसे खाने से ताकत बढ़ती है बशर्ते इसका सेवन ज्यादा न किया जाएं, वरना टमी फैट भी हो जाता है। कई लोगों को फूड एलर्जी की भी समस्या होती है, जैसे अगर उन्हें मूंगफली खाने से एलर्जी है तो उन्हें पीनट बटर खाने से बचना चाहिये। आइये जानते हैं पीनट बटर खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में-

कब्ज से छुटकारा
अगर आपके छोटे बच्चे को कब्जी की समस्या पैदा हो गई है तो उसे पीनट बटर वाला सैंडविच खिलाइये। इससे उसे राहत मिलेगी।

एनर्जी बढाए
स्कूल जाने वाले बच्चों को एनर्जी की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिये सुबह ब्रेकफास्ट में बच्चों को पीनट बटर खिलाएं।

आंखों की रौशनी बढाए
इन दिनों कई बच्चे आंखों पर चश्मा लगाने लगे हैं। इसलिये उन्हें पीनट बटर खिलाइये, इससे प्रोटीन मिलेगा और आंखों की रौशनी भी बढेगी।

हड्डियों को बनाए मजबूत
इसमें बहुत सारा कैल्शियम होता है। जिससे बच्चों की हड्डियों में मजबूती आती है।

दिमाग बनाए तेज
अगर आपको अपने बच्चे की बुद्दी तेज बनानी है तो उसे पीनट बटर खिलाएं। यह एक सूपरफूड है जो तेज दिमाग पाने के लिये खिलाना आवश्यक है।

पेट की भूंख को बढाए
यह पेट की भूंख को बढाता है। यह उनके लिये अच्छा है जो बच्चे खाना नहीं खाते।

वजन बढाए
क्या आपका बच्चा अंडरवेट है? पीनट बटर में अच्छे किस्म का वसा होता है जो कि शरीर का वजन बढाने में मदद करता है।

पोषण
पीनट बटर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बच्चों में पोषण की जरुरत को पूरा करती है। इसमें बहुत ही अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है।



Click it and Unblock the Notifications
