Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
किसका दूध है सबसे सेहतमंद - गाय का या भैंस का?
कुछ लोग कहते है कि भैंस का दूध ज्यादा लाभदायक होता है जबकि कुछ लोगों का मानना है कि गाय के दूध में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। हर प्रकार के दूध में पोषक तत्वों की भरमार होती है, बस उम्र और शरीर की आवश्यकता के हिसाब से इसका उपयोग किया जाता है।
बकरी का दूध गाय के दूध से क्यूं अच्छा होता है?
आगे इस बारे में कुछ और कहने से पहले आपको गाय और भैंस के दूध में पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में बताया जा रहा है, जो प्रति 100 मिली. में होती है:

भैंस: कैलोरी - 97, प्रोटीन- 3.7 ग्राम, फैट 6.9 ग्राम, पानी- 84 प्रतिशत, लैक्टोस 5.2 ग्राम, खनिज लवण- 0.79 ग्राम
गाय: कैलोरी- 61, प्रोटीन- 3.2 ग्राम, फैट 3.4 ग्राम, पानी 90 प्रतिशत, लैक्टोस - 4.7 ग्राम, खनिज लवण- 0.72 ग्राम।
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है तो गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके 100 मिली. दूध में सिर्फ 61 कैलोरी होती है जबकि भैंस के 100 मिली. में 97 कैलोरी होती है। भैंस के दूध में (6.9 ग्राम वसा) गाय के दूध से (3.4 ग्राम वसा) ज्यादा वसा होता है।
अगर आप अपना वजन और मासपेशियां बढाना चाहते हैं, तो भैंस का दूध आपके लिये अच्छा है। भैंस के दूध में गाय के मुकाबले अधिक प्रोटीन होता है, जो कि मासपेशियां बढाने में मददगार है।
अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है तो गाय के दूध का सेवन करें। सही कारण है कि नवजात बच्चों को गाय का दूध दिया जाता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। जबकि भैंस का दूध भारी होता है और पचने में गाय के दूध की अपेक्षा अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा कम होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications