Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
इन भोजनों से हो सकती है आपकी मौत
आप इस बात को बखूबी जानते होंगे कि आपके लिए कौन सा भोजन अच्छा है। मसलन ताजे फल और सब्जियां। पर क्या आप उन भोजनों के बारे में जानते हैं, जो आपको मार सकता है? ऐसे अस्वस्थ भोजन से कई गंभीर स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो जाती है, खासकर तब जब हम इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि ऐसे भोजन कौन—कौन से हैं? आइए हम आपको बताते हैं।

1. लो—फैट फूड
बहुत से लोग ऐसा फूड खरीदते हैं, जिनपर लो-फैट लिखा होता है। वे सोचते हैं कि इससे वह स्वस्थ रहेंगे। कदकिस्मती से यह सही नहीं है और ऐसे फूड में फैट को कम करने के लिए कई खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया जाता है। ये केमिकल शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है और समय के साथ-साथ आपके स्वास्थ को भी खराब कर सकता है।

2. मार्जरीन (नकली या कृ़त्रिम मक्खन)
लोग बटर की अपेक्षा मार्जरीन को चुनते हैं, क्योंकि इसमें कोलेस्टेरोल नहीं होता है। पर आपको इसके आईएस पर ध्यान देने की जरूरत है। मार्जरीन में बड़ी मात्रा में ट्रांस फैट पाया जाता है जो आपके ब्लड वेसल को नुकसान पहुंचा सकता है और यहां तक कि कोलेस्टेरोल को भी बढ़ा देता है।

3. फ्रूट जूस
ढेरों खरीददार ऐसा मानते हैं कि फ्रूट जूस खरीद कर पीने से वह स्वस्थ रहेंगे। पर वास्तव में यह शरीर के लिए काफी बुरा होता है। इनमें से ज्यादातर न सिर्फ कृत्रिम फ्लेवर से बना होता है बल्कि इसमें कोई फल भी नहीं होता है। यह सुगर और दूसरे केमिकल से भरा होता है। इससे मोटापा सहित कई दूसरी स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. संसाधित मांस
संसाधित मांस में पाए जाने वाले केमिकल से कोलोन कैंसर सहित कई स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यह सुगर, नमक और फैट से भरा होता है, जिससे मोटापा और मधुमेह का खतरा रहता है। बेहतर होगा कि आप मांस घर पर तैयार करें और संसाधित मांस से बचें।

5. एनर्जी बार
एनर्जी बार को इस तरह से प्रचारित किया जाता है कि यह उन लोगों के लिए हेल्थी स्नेक्स है जो वजन कम करना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं। पर ज्यादातर लोग बार पर लिखे न्यूट्रीशनल इंफार्मेशन को नहीं देखते हैं। भले ही इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन क्यों न पाया जाता हो, पर इनमें से कई बहुत सारे सुगर और फैट से बने होते हैं।

6. फ्रोजन डिनर और लंच
वैसे फ्रोजन फूड काफी सुविधाजनक होता है। पर इसके लिए आप क्या कीमत चुका सकते हैं? फ्रोजन फूड भले ही कैरोली में कम हो, पर इसमें बहुत ज्यादा सोडियम पाया जाता है।

7. डॉनट
मीठा डॉनट ब्रेकफास्ट में लेना किसी पसंद नहीं होगा। इसका स्वाद भले ही अच्छा हो पर यह सुगर, फैट, ट्रांस फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।

8. सोडा
नियमित सोडा का सेवन सुगर का बहुत बड़ा स्रोत है। साथ ही इसमें कुछ ऐसे केमिकल भी होते हैं जिससे कई तरह के कैंसर का खतरा रहता है। इससे पोषण बिल्कुल भी नहीं मिलता है और मधुमेह का खतरा भी रहता है।

9. आलू का चिप्स
ज्यादातर चिप्स एक्रीलेमाइड से बना होता है। यह तब बनता है जब फूड को बहुत अधिक तापमान पर गर्म किया जाता है। यह केमिकल कैंसर से जुड़ा है जिससे आपकी मौत हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
