Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अच्छी लंबाई और लचीलापन पाने के लिये सीखिये बैले डांस
बैले डांस की शुरुआत इटली में 15वी शताब्दी में हुई थी। यह डांस आज दुनिया भर में प्रसिद्ध काफी प्रसिद्ध हो चुका है। इसे डांस का सबसे कठिन फार्म भी माना जाता है। इस डांस को करने के लिये शरीर में काफी सारी ताकत के साथ लचीलापन भी चाहिये होता है। लेकिन इस डांस को करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। अगर आप हाई स्कूल में हैं और कोई डांस सीखना चाहती हैं तो, बैले डांस से अच्छा डांस फार्म और कुछ नहीं हो सकता।
अगर लड़कियां बैले डांस करती हैं तो, उन्हें इसका विशेष फायदा होगा। क्योंकि इसे करने से शरीर में लचीलापन आता है और बॉडी पर चर्बी भी नहीं जमती। साथ ही लंबाई भी कई गुना बढ जाती है। आइये जानते हैं कि बैले डांस करने से क्या क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जिम जाने से ज्यादा अच्छा है डांस करना : नरगिस

1. शरीर की मुद्रा सीधी होती है :
जब आप बैले डांस करते हैं तो असर सीधे पीछे की हड्डी पर होता है। क्योंकि इस डांस को करने के लिये पीठ हमेशा तनी होनी चाहिये। यहां तक कि जब डांस के लिये झुकते हैं, तो भी पीठ सीधी होती है, इसलिये शरीर की मुद्रा एक तम तन जाती है।

2. कमाल का लचीलापन:
आपने कर्इ फिल्मों के देखा होगा कि बैले डांसर अपने पैर को सिर तक ले जा कर खडा कर देते हैं। ऐसा वे तभी कर पाते हैं जब उनका शरीर लचीला हेाता है।

3. मासपेशियां टोन होती है:
इस डांस को करने से पैरों की मासपेशियां बिल्कुल टोन हो जाती हैं। इससे पैर दिखने में खूबसूरत लगने लगते हैं।

4. पतला शरीर:
इस डांस को करने के लिये आपको अपने शरीर की सारी एनर्जी देनी पडती है तभी तो बैले डांसर दिखने में बिल्कुल स्लिम और ट्रिम होते हैं। उनके शरीर पर बिल्कुल भी चर्बी नहीं होती।

5. पेट बिल्कुल अंदर:
बैले डांसर डांस करते वक्त अपनी टम्मी को अंदर की ओर और अपने सीने को बाहर की ओर निकाल कर ही डांस करते हैं। यह पोज टम्मी को अंदर ले जाने का प्राकृतिक तरीका है।

6. अच्छी हाइट:
अगर आप छोटी उम्र से ही अपने बच्चे को बैले डांस करने की हिदायत देगें तो उसकी लंबार्इ बडे होते होते वक्त अच्छी हो जाएगी और वह लंबा हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
