Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ऐसे दौड़ेगें तो घटेगा जल्दी-जल्दी वजन
अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो दौड़ने से अच्छी एक्सरसाइज और कोई नहीं हो सकती। यह एक बहुत ही लाभदायक कार्डियो एक्सरसाइज है जो कि वजन कम करने, हृदय रोग को दूर रखने, बुढापा धीमा करने और फेफड़ों को दुरूस्त रखने के लिये जानी जाती है। रोज सुबह दौड़ लगाने से आपका पेट सही रहेगा, डिप्रेशन दूर रहेगा और आपका मूड हमेशा अच्छा बना रहेगा।
आज कल लोग रोज सबुह पार्क और जिम में अपना वजन घटाने के लिये खूब दौड़ते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किस प्रकार से दौड़ना हमारे लिये सेहतमंद होता है? बहुत से लोग बहुत ज्यादा दौड़ने के बावजूद भी अपना वजन कम नहीं कर पाते। अगर आप भी पहली बार दौड़ रही हैं, तो आपके लिये कुछ बातों को जानना बहुत जरुरी है। आइये जानते हैं इसके बारे में। घर बैठे कीजिये वजन कम

पहले वार्मअप करें
अगर आप के लिये दौड़ना एक नया अनुभव है तो एक नियम हमेशा याद रखें कि दौड़ने से पहले अपने शरीर को आर्मअप जरुर कर लें, जिससे कि दौड़ते वक्त आपके पैरों में मोंच ना आए या फिर मासपेशियों में चोट ना लगे।

कैसे करें शरुआत
सबसे पहले हल्की हल्की जॉगिंग करें या फिर धीरे धीरे चलना शुरु करें! इससे आप लंबे समय तक दौड़ सकेगें। पहले दो से तीन मिनट तक दौडे उसके बाद धीरे धीरे अपना समय और बढाएं।

ट्रेडमिल पर दौड़ना
अगर आप ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं तो उसकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि उसमें आप अपनी इच्छा अनुसार स्पीड को बढाया या घटाया जा सकता है। नए लोगों को अपनी स्पीड धीमी रखनी चाहिये जैसे 6.8 km/hr और फिर धीरे धीरे अपनी स्पीड बढानी चाहिये।

दौड़ते वक्त अपने फॉर्म या पोस्चर पर ध्यान दें
हर कोई अलग अलग मुद्रा में दौड़ता है। कोई अपनी एडियों का प्रयोग करता है तो कोई पैरों की उंगलियों पर। अगर आप एडियों पर जोर दे कर दौड़ेगें तो आपके घुटनों पर इसका बुरा असर पडे़गा और अगर आप पैरों की उंगलियों पर जोर दे कर दौड़ते हैं तो, इससे आपकी काल्फ मासपेशियों पर जोर पड़ता है जिससे पैरों में दर्द हो जाता है। दौड़ते वक्त अपने पैरों की उंगलियों को सीधा रखें और उसे ना ही अंदर की ओर मोड़ कर दौडे़ और ना ही ज्यादा बाहार की ओर निकाल कर।

अपने घुटनों का ख्याल रखें
अगर आपके घुटने मजबूत रहेगें तो आप ठीक से दौड़ पाएंगें। मजबूत घुटनों के लिये आपको वॉल स्क्वैट वाली एक्सरसाइज करनी चाहिये।

सही सतह चुनें
अगर आप बाहर दौड़ने जा रही हैं, तो सही जमीन और सतह का होना बहुत जरुरी है। एक खराब और ऊबड़ खाबड़ सतह आपके घुटनों और पैरों के लिये नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वेट उठाएं
भार उठाने से आप जल्दी वजन कम कर सकती हैं। इससे आपकी चर्बी गलती है और आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने लगती हैं।

साथ में अन्य व्यायाम भी करें
दौडने के साथ साथ अन्य कार्डियो वर्कआउट जैसे योगा, किक बाॅक्सिंग, जुंबा, जाॅगिंग, तैराकी आदि व्यायाम भी करें जिससे आप रोजाना दौड कर बोर ना हो जाएं!



Click it and Unblock the Notifications
