Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैसे कम करें अपनी खाने की मात्रा को
कई लोगों को आप देखिए, वह अपने शरीर के बढ़ते आकार से बहुत परेशान होते है। वह इसके लिए कोई खासा प्रयास नहीं करते है और सोचते है कि इतना कम खाने के बावजूद भी ऐसा क्यूं हो रहा है। अक्सर देखा गया है कि रेस्टोरेंट में खाने का तरीका थोड़ा अलग होता है और वहां हर चीज ज्यादा मात्रा में पेश की जाती है, कई घरों में ऐसा होता है। अगर ऐसा है तो सबसे पहले पोर्शन साइज में सुधार करना होगा।
शरीर की क्रियाविधि के अनुसार, दिन के समय बॉडी को ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है और शाम के समय हल्के भोजन की जरूरत होती है, ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे। लेकिन लोग इसका ठीक उल्टा करते है, वह दिन भर हल्का-फुल्का खाते है और शाम या रात के भोजन में भरपेट भारी भोजन करते है, इससे उनका वजन बढ़ता है। भूख को दबाने वाले 20 प्राकृतिक भोजन
अगर आप इन कंट्रोलिंग पोर्शन साइज टिप्स को फॉलो करते है तो आने वाले दिनों में भी आपकी बॉडी फिट रहेगी और ज्यादा वजन के कारण होने वाली समस्याओं से दूर रहेगें। इसके 7 उपाय निम्म प्रकार हैं :

1) नापना/ नापतौल : पोर्शन साइज को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका खाने को सही अनुपात में या नापतौल कर खाने की जरूरत है। कहने का मतलब यह नहीं है कि आप रोटी-दाल को तौलकर खाएं बल्कि हर दिन सही मात्रा में लगभग-लगभग आवश्यकतानुसार खाएं।
2) धीरे-धीरे खाएं : अपने अनुपातिक आकार को कम करने के खाने के तरीके पर भी ध्यान देना चाहिये। अगर आप जल्दी-जल्दी सारा खाना खा लेते है तो लार आपके खाने के साथ पेट में नहीं जाती है जिससे खाने की पाचनक्रिया दुरूस्त नहीं रहती है। इसलिए खाने को आराम से चबाकर खाएं।
3) पैकेट से निकाल कर तुरंत न खाएं : कई लोगों की आदत होती है कि कंटेनर या पैकेज से निकाला और डायरेक्ट खा गए। इससे आपको अंदाजा भी नहीं लगता है कि आप कितना खा गए और आप अंजाने में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी शरीर में इक्ट्ठी कर लेते है।
4) छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें : इंसानी दिमाग थोड़ा बुद्धु होता है। अगर आप घर में छोटी-छोटी प्लेट्स इस्तेमाल करें और उनमें कुछ भी परोस कर खाएं तो आपको ऐसा ही लगेगा कि आपने एक प्लेट खाया। इस तरह आपका मन भी भर जाएगा और शरीर में एक्ट्रा कैलोरी भी नहीं पहुंचेगी।
5) थोड़ा ही परोसें : यह तरीका भी काफी अच्छा है बस आपको अपने दिमाग को समझाना होगा। आप खाने की थाली या स्नैक्स प्लेट में कम मात्रा में परोसें। इससे आपकी बॉडी को आवश्यक एनर्जी के लिए फूड मिल जाएगा और एक्ट्रा कैलोरी भी नहीं आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
