Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इतनी कोशिश के बाद भी क्यूं नहीं हो पा रहा है वजन कम
हमारे आस-पास ऐसे कई सारे लोग हैं जो वजन कम करना चाहते हैं लेकिन उनमें से केवल कुछ ही लोग अपने लक्ष्य तक पहुंच पाते हैं। खास बात यह है कि अगर आपको वजन कम करने का सही तरीका ना पता हो, तो आप कभी अपना वजन नहीं कम कर सकते। वजन कम करने के लिये लोग जिम में तो जाना शुरु कर देते हैं लेकिन ठीक तरह का खान-पान और दिनचर्या ना होने की वजह से उनका वजन कम नहीं हो पाता। आज इस लेख में हम इसी बात पर चर्चा करेंगे कि लाख कोशिश करने के बाद भी आपका वजन क्यूं कम नहीं हो पाता है।
नीचे दिये गए कारण बिल्कुल ठोस और सिद्ध हो चुके हैं कि यदि जब तक आप इन्हें नहीं छोड़ेंगे , आपका वजन कम करने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। तो अगर आप वेट लॉस ट्रेनिंग के रूटीन में हैं या फिर थोड़ा बहुत ही वजन कम करना चाह रहे हैं , तो फिर नीचे दिये इन कारणों को पढ़ कर जान लें कि आप वजन क्यूं कम नहीं कर पा रहे हैं।
वज़न कम करने में आयुर्वेद किस प्रकार सहायक है
ब्रेकफास्ट हल्का होना

आपका वजन शायद इसलिये कम नहीं हो रहा है क्योंकि या तो आपका नाश्ता हल्का है या फिर आप नाश्ता खाते ही नहीं। अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं खाएंगे तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाएगा और इससे वजन बढे़गा।
रात को चावल खाना

अपनी डाइट में खूब सारा कार्बोहाइड्रेट आहार शामिल करने से भी मोटापा बढता है। रात को अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं तो, ऐसा न करें। यह फैट के रूप में शरीर में जम जाता है और फिर इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।
नींद में अनियमितता

बहुत ज्यादा सोना या फिर कम सोना भी मोटापा बढाता है।
खूब ज्यादा खाना

कई लोग सोंचते हैं कि अगर वह कसरत कर रहे हैं, तो उन्हें अब ज्यादा मात्रा में खाने की आवश्यकता है। लेकिन आप जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं, उससे कहीं कम कैलोरी का सेवन करना चाहिये नहीं तो आप लाख कसरत कर लें, आपका वजन नहीं कम होगा।
कम मात्रा में खाना

आपको दिन में तीन बार खाना चाहिये और कोशिश करनी चाहिये कि आप इसे एक बार भी ना छोडे़। कम खाना खाने की वजह से शरीर का मैटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है जिससे मोटापा कम करने में परेशानी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
