Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैग्नीशियम से भरपूर 15 खाद्य पदार्थ
हममें से कई लोगों को शरीर में मैग्नीशियम के गुणों के बारे में नहीं पता होगा। आपके शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए काफी ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। इससे शरीर में इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहता है और आपको भरपूर अंदरूनी शक्ति मिलती है। डिप्रेशन का शिकार और सिरदर्द की समस्या से ग्रसित लोगों में भी मैग्नीशियम काफी फायदेमंद होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन 15 खाद्य सामग्रियों में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है:
महिलाओं के लिए कैल्शियम युक्त 20 आहार

सोया बीन:
इसमें प्रोटीन, विटामिन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होती है। सूखे सोयाबीन को भी भिगोकर अंकुरित करके खाने से भी काफी लाभ होता है।

एवोकैडो:
इसमें कई विटामिन होते हैं, यह आपके दिल को दुरूस्त रखता है। एवोकैडो का सैंडविच बनाकर खाने से शरीर में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पहुंच जाता है।

डार्क चॉकलेट:
डार्क चॉकलेट में काफी ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है। इसे सप्ताह में दो बार खाया जा सकता है।

कददू के बीज:
पम्पकीन सीड्स में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसे आप शाम को चाय के साथ खा सकते हैं।

दही:
दही से कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों पर्याप्त मात्रा में शरीर में पहुंच जाते हैं और आपको कोई नुकसान भी नहीं होता है।

मछली:
मछली में मैग्नीशियम और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। एक सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर खाना चाहिए।

केला:
केला में पौटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसमें 30 मिग्रा. मैग्नीशियम भी होता है। जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है।

बादाम:
एक बार बादाम खाने से शरीर में 75 मिग्रा. मैग्नीशियम मिलता है। आप इसे शाम को भिगोकर प्रतिदिन 5 खाएं।

स्ट्रॉबेरी:
स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम काफी होता है जो शरीर को स्टेमिना देता है और स्ट्रांग बनाता है। आप इसे एक-एक दिन बाद खाएं।

फिग:
फिग को खाने से शरीर में संतुलित मात्रा में मैग्नीशियम पंहुचता है।

पालक:
पालक कच्ची हो या पक्की हर दिन खाने से आयरन के साथ-साथ मैग्नीशियम भी शरीर में काफी अच्छी मात्रा में पहुंचाती है।

कोकोआ:
10 ग्राम कोकोआ में 52 मिग्रा. मैग्नीशियम होता है। तो फिर सोचना किस बात... अब कोकोआ का सेवन करें।

नाश्ते में अनाज:
सुबह नाश्ते में अनाज या स्प्राउट खाने से शरीर को मैग्नीशियम मिलता है।

काजू:
काजू में कार्बोहाईड्रेट के साथ-साथ मैग्नीशियम होता है जो शरीर को दुरूस्त रखता है।

पीनट बटर
एक सिंगल चम्मच पीनट बटर में लगभग 22 एमजी मैग्नीशियम होता है। नाश्ते में अपनी ब्रेड स्लाइस पर पीनट बटर लगाना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
