Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ये हैं ब्लड की क्वालिटी बढाने वाले बेस्ट फूड
अगर आपके खून की क्वालिटी साफ-सुथरी और अच्छी रहेगी तभी आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। अगर ऐसा नहीं है तो आपका मूड हर वक्त खराब और दिल की बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहेगा। यदि शरीर में ब्लड की क्वालिटी अच्छी है तो आप हर वक्त खुश, स्वस्थ और तमाम तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
READ MORE: रक्तदान करने के स्वास्थ्य लाभ
शरीर में साफ खून होने की वजह से आपको कभी अनिंद्रा की शिकायत नहीं होगी। आपकी सेक्स लाइफ अच्छी बनी रहेगी तथा आप हमेशा कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचे रहेंगे।
READ MORE: शरीर में रक्त साफ करने के 10 तरीके
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि रक्त में कई प्रकार के गंदे तत्व मिल जाते हैं जिससे शरीर की प्रणाली पर नकारात्मक असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे बेस्ट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप अपनी ब्लड की क्वालिटी को बढ़ा सकते हैं।

हरे रंग की सब्जियां
हरे रंग के आहारों में ढेर सारा क्लोरोफिल होता है, जिसका सेवन करने से खून और लीवर साफ होता है। इसके लिये आपको ब्रॉक्ली, पालक और अन्य आहार खाने चाहिये।

खीरा
खीरे का सेवन करने से शरीर से खराब और जहरीली चीज़ें निकल जाती हैं। इसको खाने से पानी, पोटैशियम और विटामिन सी प्राप्त होता है, जिससे खून तेजी के साथ फ्लो होता है। खीरा एक बेस्ट फूड है जो खून की क्वालिटी ठीक करता है।

शतावरी
इसका नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर से जहरीले पदार्थ मूत्र के रूप में निकल जाते हैं। इसमें ऐसे रस पाए जाते हैं जो एक ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढावा देती है और लीवर की सफाई भी करती है।

अनार
अनार हृदय तक जाने वाली धमनियों को साफ करता है जिससे वहां तक साफ खून पहुंच सके। इसमें फाइटोकैमिकल्स पाए जाते हैं जो कि एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और खून की नसों को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार
एंटीऑक्सीडेंट वाले आहार ठीक तरह से खून को संचालित करते हैं। यह स्वस्थ सेल ग्रोथ करने में हिस्सेदारी निभाते हैं जिससे हृदय स्वस्थ रहे। एंटीऑक्सीडेंट वाले आहारों में चुकंदर, ब्लूबेरी, मुनक्का, शिमला मिर्च और खट्टे फल आते हैं।

हल्दी
हल्दी को खाने में जरुर डालें क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो धमनियों की सूजन को कम कर सकते हैं। यह धमनियों में वसा जमने से काफी हद तक रोकती है।



Click it and Unblock the Notifications
