Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
दूध के अलावा इन 10 चीज़ों में भी होता है काफी कैल्शियम

हम सभी जानते हैं कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने तथा ब्लड सेल्स को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हम में से कई लोग कैल्शियम पाने के लिये दूध, चीज़, बटर, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तमाल करते हैं। पर उनका क्या जिन्हें दूध, दही और पनीर आदि खाना बिल्कुल रास नहीं आता?
बढ़ते हुए बच्चों के लिये कैल्शियम बहुत जरुरी है पर कई बच्चों को दूध से नफरत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ बताएंगे जिन्हें खाने से उनके शरीर में कैल्शियम की पूर्ती होगी। आइये जाने उनके बारे में....
READ: महिलाओं के लिए कैल्शियम युक्त 20 आहार

हरी पत्तेदार सब्जियां
हर तरह की पत्तेदार सब्जियां चाहे वह पालक हो या फिर ब्रॉक्ली, कैल्शियम भरपूर होता है।

सारडाइन
सारडाइन एक समुंद्री मछली है, जिसमें 33 प्रतिशत कैल्शियम होता है। इसे हफ्ते में 1 बार जरुर खाएं।

ओटमील
इसे खाने से फाइबर तथा कैल्शियम दोंनो ही मिलते हैं। तो महिलाओं को यह ब्रेकफास्ट के समय जरुर खाना चाहिये।

भिंडी या ओकरा
एक कटोरी भिंडी खाने से आपको 40 ग्राम तक कैल्शियम मिलेगा। अगर आप इसे हफ्ते में दो बार खाएं तो, यह मात्रा आपके दांतों को स्वस्थ बनाने के लिये काफी होती है।

अंजीर
यह सूखा मेवा काफी टेस्टी होता है। इसमें कैल्शियम और आयरन बहुत पाया जाता है साथ ही फाइबर भी कुछ कम नहीं होता।

बादाम
बादाम के दूध और बादाम में काफी सारा कैल्शियम मौजूद होता है। इसमें अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

संतरा
जिन खट्टे फलों में सिट्रस एसिड होता है, उसमें कैल्शियम तथा विटामिन सी भी मौजूद होता है। आपको हफ्ते में दो बार इम्मयूनिटी बढाने के लिये और बीमारियों को दूर रखने के लिये संतरे और नींबू का सेवन करना चाहिये।

तिल
इसके 1 चम्मच में दूध के 1 गिलास जितना कैल्शियम होता है।

सोया मिल्क
इसमें दूध जितना तो कैल्शियम नहीं होता पर 300 एमजी कैल्शियम झट से मिल जाता है।

चीज़
हर तरह की चीज़ चाहे वह मरमेसन हो या फिर, मॉजरिल्ला या शैड्डर, सभी कैल्शियम से भरपूर होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications