Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
फलों को खाएं उनके छिलके सहित, मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कई लोगों को लगता है कि फलों के छिलके धूल मिट्टी में लिपटे होते हैं, तो चलों इन्हें छील कर फेंक देते हैं। मगर दोस्तों, आपको नहीं पता कि इन फलों के छिलकों में कितना पोषण भरा होता है।
फल जैसे, सेब, अंगूर, आडू, अमरूद या बेर आदि कुछ ऐसे आम से नाम हैं, जिनके छिलके काफी पौष्टिक होते हैं। एक शोध के मुताबिक अमरूद के ऊपरी भाग में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है और इसमें कैंसर से लड़ने की ताकत भी होती है।
एक शोध के अनुसार संतरे व नींबू जैसे खट्टे फलों में मोनोटरपीनिज नाम का तेल पाया जाता है। यह तेल त्वचा, पेट और फेफड़ों को कैंसर से सुरक्षा देता है।
कुछ फलों के छिलको में तो इतनी पावर होती है कि वह फल से भी ज्यादा असरदार होते हैं। मगर इन फलों के छिलके हमेशा अच्छी तरह से धो कर ही खाएं। अब चलिये जानेते हैं कि फलों के छिलको को खाने से हमारे शरीर को कौन कौन से पोषक तत्व मिलते हैं।

फाइटोकैमिकल के स्रोत
रंग बिरंगे फलों के छिलके खाने से आपके शरीर को फाइटोकैमिकल्स मिलेंगे, जो आपकी त्वचा को खूबसूरत, हड्डियों में मजबूती, आंखों की रौशनी बढाने में मददगार और हृदय के लिये अच्छे होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट के स्रोत
आपके शरीर को चमकदार त्वचा, झुर्रियों को खतम करने के लिये तथा फ्री रैडिकल्स से लड़ने के लिये एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता होती है, जो फलों के छिलकों में पाये जाते हैं।

ज्यादा फाइबर मिले
फलों के छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज जैसी बीमारी से लड़ने में मददगार होती है। आपको सेब खाने चाहिये जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

कैलोरी घटाए
अगर आपको वजन कम करना है तो अपने आहार में फलों का सेवन बढाएं क्योंकि इससे कैलोरी का इंटेक कम होता है।

मिनरल और विटामिन से भरपूर
ऐसे बहुत से फल हैं जिनके छिलके में आपको विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे। जैसे अमरूद और सिट्रस फल।

अस्थमा से बचाव करे
रिसर्च में पाया गया है कि फलों के छिलके खाने पर यह वायुमार्ग से bronchospasm को साफ करता है। ना केवल सिर्फ इतना ही बल्कि यह अस्थमा की वजह से पैदा हुए कफ को भी खतम करता है।

अल्जाइमर्स रोगियों के लिये लाभदायक
अल्जाइमर्स रोगियों की डाइट में कुछ फल जैसे अंगूर आदि शामिल करने पर उन्हें resveratrol की मात्रा मिलेगी जो ना केवल अल्जाइमर तथा कैंसर और हार्ट की बीमारी वाले रोगियों के लिये भी उतना ही जरुरी है।

सूजन कम करे
आडू नामक फल खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन ए और सी प्राप्त होता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जिसे खाने से शरीर की सूजन कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
