Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सूजी खाने के 8 फायदे जो कोई नहीं जानता
सूजी जिसे हम रवा भी कहते हैं। सूजी का प्रयोग हलवे, इडली या अन्य व्यंजनों को बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसको खाने से भी हमारे शरीर को काफी सारे स्वास्थ्य लाभ पहुंच सकते हैं?
अगर आप पास्ता, पिज्जा या ब्रेड को बनाने के लिये घर पर मैदे का प्रयोग करती हैं तो उसकी जगह पर सूजी का प्रयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें ना तो कोलेस्ट्रॉल होता है और ना ही ट्रांस फैट। इसमें ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन होता है। वे लोग जिन्हें मधुमेह है या फिर वजन घटाने के लिये डायटिंग पर हैं, उनके लिये इसे खाना फायदेमंद हो सकता है।
आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि सूजी आपकी सेहत के लिये कैसे अच्छी साबित हो सकती है। इने अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करें और जानें इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में यहां -

डायबिटीज़
यह डायबिटीज़ रोगियों के लिये अच्छा आहार है क्योंकि इसका glycemic index कम होने की वजह से शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता। मैदे के मुकाबले यह रक्त में अवशोषण होने में अधिक समय लगाती है, जिससे रोगियों में रक्त शर्करा कम ज्यादा होने का खतरा नहीं रहता।

मोटापा
जब खाना धीरे धीरे हजम होगा तो, जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसमें ढेर सारा फाइबर भी होता है जिस कारण से यह धीरे हजम होती है तो यह आपके लिये अच्छी है।

एनर्जी बढाए
सूजी में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होने की वजह से शरीर में एनर्जी बढ़ती है। इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खाने से दिन भर शरीर में एनर्जी रहेगी और आप हमेशा एक्टिव रहेंगे।

बॉडी के लिए संतुलित आहार
सूजी में ढेर सारा जरुरी पोषण होता है, जैसे- फाइबर, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और विटामिन ई आदि। साथ ही इसमें फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम भी नहीं होता। साथ ही इसमें ढेर सारे मिनरल्स भी होते हैं। इसलिये यह एक संतुलित आहार है।

शरीर की कार्य क्षमता बढाए
आवश्यक विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों के कारण, सूजी शरीर के कई कार्यों को बढ़ावा देती है। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बढाती है। साथ ही यह मासपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद भी करती है। यह हड्डियों, तंत्रिका और मासपेशी को स्वस्थ रखने का कार्य करती है।

दिल की दोस्त
इसे खाने से शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से काम करता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

एनीमिया से बचाव
सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण ये शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ- साथ शरीर को तंदरुस्त रखने और एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव करती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाए
जैसा पहले बताया गया है कि सूजी में लो फैट और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता इसलिये यह उन लोगों के लिये अच्छी है जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ जाता है। इसमें ना तो trans fatty acids होता है और ना ही saturated fat हेाता है।



Click it and Unblock the Notifications
