Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
पहनने वाला यंत्र जो बताएगा कि अब आपको खाना बंद कर देना चाहिये
एक अध्ययन के अनुसार एक ऐसा उपकरण है जिसे पहना जा सकता है तथा इसे पहनने पर यह आपके भोजन पर ध्यान रखेगा ताकि आप कम खाएं और वज़न कम कर सकें।
परिणामों से पता चला है कि जिन लोगों ने बाइट काउंट फीडबैक का उपयोग किया उन्होंने कम खाया तथा भोजन के दौरान उन्होंने कुल मिलाकर कम भोजन किया।
साउथ कैलीफोर्निया, यू.एस. की क्लेमसन यूनिवर्सिटी के फिलिप जेस्पर बताते हैं कि “फीडबैक काउंट का उपयोग करने से कुल खपत में कमी आई। यह निष्कर्ष वर्तमान साहित्य के साथ संगत है जो यह बताता है कि जो लोग फीड बैक का उपयोग करते हैं वे कम खाना खाते हैं।”

ये परिणाम एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डाईबिटीक्स में प्रकाशित हुए थे। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ युवा वयस्कों को प्रयोगशाला में खाना खिलाया। एक प्रयोग में कुछ प्रतिभागियों को बाइट काउंट फीडबैक डिवाइस पहनाई गयी तथा उन्हें छोटी या बड़ी प्लेट में खाना दिया गया।

वह समूह जिसने बाइट काउंट फीडबैक पहना हुआ था उन्होंने कम खाना खाया, हालांकि जिन लोगों को बड़ी प्लेट दी गयी थी उन लोगों ने छोटी प्लेट वालों की तुलना में अधिक खाना खाया। जेस्पर ने बताया कि “हम चाहते हैं कि लोग इस बात का ध्यान रखें कि वे क्या कर रहे हैं।

यह वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि वे अपने खाने पर ध्यान दें तथा बाइट काउंट फीडबैक एक ऐसा तरीका है जिससे वे अपनी खाने की आदतों पर ध्यान रख सकते हैं।” बाइट्स की संख्या से अधिक महत्वपूर्ण कैलोरीज़ की संख्या होती है।”
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
