Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हड्डियों का शोरबा: इसका एक कटोरा खाने से बनती है स्टील जैसी बॉडी

अगर आप किसी भी नॉन वेज रेस्टॉरेंट में जाएंगे तो आपको वहां पर खाने की लिस्ट में बोन ब्रोथ यानी की हड्डियों का सूप जरुर लिखा मिल जाएगा। आज कल बोन ब्रोथ नॉन वेज लवर्स के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसमें ढेर सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे हर किसी को खाने की सलाह देते हैं। यह बोन ब्रोथ चिकन की हड्डियों को धीमी आंच पर उबाल कर तैयार किया जाता है।

आपको जान कर आश्चर्य होगा कि हड्डियों के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट और मिनरल्स पाए जाते हैं। हड्डियों को धीमी आंच पर पकाए जाने से इसमें से कोलेजन, ग्लाइसिन, प्रोलाइन और ग्लूटामाइन आदि पदार्थ निकलता है जो कि शरीर के लिये काफी लाभकारी हेाता है। जिन लोंगो के घुटनों में तकलीफ रहती है उन्हें तो यह सूप जरुर पीना चाहिये क्योंकि बोन सूप में ग्लूकोस्माइन, कोंड्रोटिन सल्फेट और अन्य तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों को मजबूती देते हैं। आइये जानते हैं कि बोन सूप आपकी हेल्थ के लिये किस तरह से फायदेमंद है।

1. डायरिया ठीक करे
जिन लोंगो का पेट ठीक नहीं रहता है या फिर डायरिया है, उनके लिये यह सूप अच्छा है। इसमें जिलेटिन होताहै जो कि पाचन तंत्र की ऊपरी परत को बचाने का काम करता है और पोषण को आराम से पचाता है।

2. सर्दी-जुखाम और फ्लू से बचाव करे
एक स्टडी में बात सामने आई है कि जिन्हें सांस से संबन्धित इंफेक्शन रहता है उन्हें चिकन सूप पीना चाहिये, जिससे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की बढौत्तरी हो। इसी प्रकार से फ्लू भी खतम होता है।

3. जोड़ों का दर्द और सूजन से आराम
इसमें पाया जाने वाला glucosamine नए कोलाजेन को बढावा देता है और जोड़ों को रिपेयर करता है जिससे दर्द और सूजन कम होता है। तो अगर आपके घुटने में काफी दर्द रहता है तो अभी से ही चिकन सूप पीना शुरु कर दें।

4. बाल, नाखून और स्किन के लिये बेहतरीन
यह कोलाजेन से भरा होता है। यह नाखून, त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाता है।

5. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं
इसमें ढेर सारा मिनरल, विटामिन और अन्त तत्व पाए जाते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप हर बीमारी से बचे रहते हैं।

6. हड्डियों को मजबूती दे
इस सूप में काफी सारा कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपकी हड्डियों में कैल्शियम कम पड़ गया है तो वह उसकी कमी को पूरा करेगा।

7. आसानी से बने
इसे बनाना काफी आसान है। इसे बस एक गहरे भगौने में डालें और सो जाएं, रातभर इसे धीमी आंच पर पकने दें। फिर इसे सर्व करें।

8. एनर्जी भरे
इसे पीने के बाद आपको शरीर में उर्जा महसूस होगी। यह थकान को पूरी तरह से मिटा देता है। यह बीमार लोगों को एनर्जी देता है।

9. सूजन से छुटकारा दिलाए
बोन ब्रोथ में एंट इंफ्लेमेटरी अमीना एसिड्स ग्लाइसीन और प्रोलाइन होता है, जिससे शरीर की सूजन कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
