Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Trick: इस ऑयल को राइस के साथ मिक्स करके पकाएं और रहे फिट
डायटिंग के दौरान बॉयल राइस में नारियल तेल मिलाकर खाने से पौष्टिक फायदे देखने को मिलते है।
बहुत से लोग ऐसे हैं जो आजकल फिटनेस के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। जिम जाने की बात हो या फिर जॉगिंग करने की।
लेकिन ऐसे में उन लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो खाना कम करने का फिर प्रॉपर डायटिंग करके, अपना वजन कम करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। जो लोग वाकई अपने बढ़ते वजन को लेकर गंभीर होते हैं या जो लोग हर हाल में अपना वजन कम करना चाहते हैं, आपने देखा होगा वो बहुत से खाद्य पदार्थों से दूर रहते हैं।
तला भुना हो या फिर ज्यादा तैलीय भोजन, मसालेदार हो या फिर ज्यादा कैलोरी वाला भोजन, अकसर आपने देखा होगा डाइट कॉन्शियस लोग ऐसे भोजन से दूर ही रहना पसंद करते हैं। चावल, यह भी एक ऐसा भोजन है, जिससे दूर ही रहना पसंद किया जाता है।
आमतौर पर चावल पसंद तो सभी को होते हैं लेकिन शरीर में फैट और शुगर की मात्रा बढ़ाने की वजह से ही लोग इससे दूर रहना पसंद करते हैं। इस अर्टिकल के जरिए एक उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने के बाद आपके द्वारा खाए गए चावल किसी भी रूप में आपका वजन नहीं बढ़ाएंगे।


मांड
अगर चावल से मांड निकालकर, उसे उबालकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके जरिए आप फैट और शुगर से दूर रह सकते हैं।

नारियल तेल से स्टार्च मॉलीक्यूल निकल जाते है
विशेषज्ञों का कहना है कि चावल बनाते समय अगर आप उसमें कुछ बूंदें नारियल के तेल की डाल देते हैं तो वह चावल आपको मोटा नहीं करेगा और ना ही आपके शरीर में ग्लुकोज की मात्रा को बढ़ाएगा।
यह तरीका काम कैसे करता है? इस सवाल का जवाब भी हम आपको देते हैं। दरअसल चावलों को उबालते समय जब आप उनमें कोकोनट ऑयल यानि नारियल के तेल की बूंदें डालते हैं तो हमारे शरीर में मौजूद एंजाइम्स जो पाचन के लिए उत्तरदायी होते हैं वे शुगर को तोड़ने में सक्षम नहीं रहते। जिसकी वजह से हमारे शरीर में शुगर नहीं पहुंच पाती और जो कैलोरी शरीर को मिलने वाली होती है वह नहीं मिल पाती।
अगर उबालने के बाद चावल को कम से कम 12 घंटे के लिए अलग रख दिया जाए तो यह और ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं क्योंकि स्टार्च मॉलीक्यूल तब तक पूरी तरह निष्क्रिय हो जाते हैं।

शुगर फ्री चावल
तो चलिए जानते हैं आप कैसे कैलोरी और शुगर फ्री चावल बना सकते हैं। उबलते पानी में एक चम्मच नारियल का तेल डालें। जब वह तेल पूरी तरह पानी में घुल जाए तो उस पानी में चावल डालकर उबलने के लिए रख दें। 0-25 मिनट में आपके चावल बनकर तैयार हो जाएंगे। इन्हें 12 घंटे तक फ्रिज में रखने के बाद इन्हें खाएंगे तो यकीन मानिए आपको कोई पछतावा नहीं होगा। जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या है उनके लिए यह बहुत बेहतरीन ट्रिक है।



Click it and Unblock the Notifications
